नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। हज़रत ताजुद्दीन बाबा का 104 वा उर्स आज से शुरू हो गया है ।परचम कुशाई की रूहानी और परंपरागत रस्म के साथ हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाहि अलैह के 104वें सालाना उर्स शरीफ़ का शानदार आगाज़ हो चुका है। आज ताजाबाद शरीफ़ में अकीदत, मोहब्बत और रूहानियत का खुशनुमा माहौल देखने को मिला। परंपरा के मुताबिक परचम कुशाई की रस्म अदा की गई, जिसके साथ उर्स की विभिन्न धार्मिक और रूहानी तकरीबात का सिलसिला शुरू हो गया।रस्म-ए-परचम कुशाई: एक ऐतिहासिक पल आज अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ ‘रस्म-ए-परचम कुशाई’ का आयोजन संपन्न हुआ।
राजा रघुजी राव भोंसले जी के वंशजों के कर-कमलों द्वारा परचम बुलंद किया गया। यह गौरवशाली क्षण न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि सभी के लिए आशीर्वाद और बरकत का जरिया भी है।
परचम की इस भव्य रस्म में शामिल सभी महानुभावों और उपस्थित जनसमूह ने अल्लाह और औलिया-ए-अल्लाह के फैज़ (आशीर्वाद) को प्राप्त किया।दरगाह परिसर में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलीया की दरगाह के सज्जादानशीन सैयद युसूफ इक़बाल ताजी की सरपरस्ती, अमीरे शरीयत मुफ्ती अब्दुल कदीर खान की अध्यक्षता एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद आले मुस्तफा में कादरी मुसावी (हैदराबाद), की तकरीर होगी।
हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार,
ट्रस्टी फ़ारूकभाई बावला, हाजी इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफाभाई टोपीवाला, हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष सैयद मोबीन ताजी की प्रमुख उपस्थिति में पंचम राजे रघुजी भोसले के हाथों परंपरागत तरीके से परचमकुशाई की गयी। तत्पश्चात प्रमुख अतिथीयो और उर्स को कामयाब बनाने में शासकीय अधिकारियों का सत्कार किया गया । सहायक महसुल अधिकारी हाजी शेख शरीफ जो उर्स की पुरी गतिविधियों को देखते हैं उनका भी यहां सत्कार किया गया उसी तरह कलेक्ट्रेट के सभी आला अधिकारियों की व्यस्तता के चलते वे नहीं आ पाये , उनकी और से हाजीशरीफ शेख ने सत्कार को स्वीकार कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह को ग्रहण किया।
8 जुलाई को सुफी फैक्ट का आयोजन होगा। 9 जुलाई तकरीर का आयोजन होगा । इसमें मौलाना मुहम्मद अहमद नक्शबंदी किबला (हैदराबाद)तथा सुफी हज़रत डॉ शाह जाकीर हामीद साहेब (कलम शरीफ) संबोधित करेंगे। 10 को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व कव्वाली, 11 को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व कव्वाली में मंबई के कव्वाल मुस्तफा नाजा कव्वाली की प्रस्तुति देंगे ।12 को सुबह 10 बजे हजरत बाबा ताजुद्दीन कार्यालय परिसर से दरबारी शाही संदल निकलेगा । इसके बाद रात 10 बजे मिलाद शरीफ व कव्वाली का आयोजन होगा । इसमें कव्वाल रईस अनीस साबरी कव्वाली पेश करेंगे ।
13 को सुबह 9 बजे छोटा कुल शरीफ तथा रात 10 बजे मिलाद शरीफ, नातिया व मनकबती मुशायरा एवं कव्वाली का आयोजन होगा. 14 मंगलवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ तकरीर कार्यक्रम आयोजित होगा । इसमें शाहजादा-ए-गौसे आज़म हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी साहब किबला मालेगांव) संबोधित करेंगे । 15 को सुबह 9 बजे बड़ा कुल शरीफ होगी । इसी दिन रात 10 बजे मिलाद शरीफ का आयोजन होगा । साथ ही बॉलीवुड सूफी सिंगर सलमान अली की विशेष प्रस्तुति होगी ।16 को रात 10 बजे तकरीर होगी । इसमें मुफ्ती सलमान अजहरी किबला (मुंबई) संबोधित करेंगे ।17 शुक्रवार को रात 10 बजे मुशायरा आयोजित होगा । 18 को रात 10 बजे कव्वाली का कार्यक्रम होगा । इसमें अल्तमश फरीदी कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे ।19 को रात 10 बजे महफिल-ए-शमा व खुसूसी दुआ का आयोजन होगा। मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ दुआ करेंगे।