नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | 5 जून को शाम 7.30 बजे ताजबाग स्थित सरकार ताजुल औलीया के सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद युसुफ इकबाल ताजी बाबा के आवास सज्जादानशीन हाऊस में मौलाए कायनात हज़रत अली (रदि. अन्हो)की याद में यौमे ग़दीर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसमे हज़रत अली (रदि अन्हो.) के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि ग़दीर-ए-खुम इस्लामी इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है, जहां हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हजारों सहाबा के समक्ष हज़रत अली (अ.स.) के सम्मान और महानता को उजागर करते हुए उनका परिचय उम्मत के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में कराया। इसी दिन को याद करते हुए योमे गदीर मनाया जाता है। मिलादख्वानी, फातेहा और लंगर भोजन के आयोजन किये गये है | कार्यक्रम में सैय्यद जरबीर ताजी, सैय्यद तालैफ ताजी प्रमुखता उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में सहभाग होने का अनुरोध सैय्यदा अजरा ताजी ने कीया है।