मोहला मानपुर । केजन साहू । जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी सचिव संघ द्वारा सचिव स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 100 से भी ज्यादा सचिवों ने मानपुर मुख्यालय के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले रिटायर्ड सचिव अशोक सिन्हां जनपद पंचायत मोहला, हनीफ खाने जनपद मोहला, व्यारेलाल सींगोंडिया जनपद मोहला,हेमराज सार्वा जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी का जिला स्तरीय सम्मान किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सचिवों की ग्राम पंचायतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सचिव शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
इस दौरान सचिव संघ ने एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की कि सचिवों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने से सचिवों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, रिटायर्ड सचिवों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सचिवों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखने का संकल्प भी लिया।इस कार्यक्रम में जिला सचिव संघ के अध्यक्ष संतोष गोटे, उपाध्यक्ष महेश मार्कण्डे,उपाध्यक्ष कमलेश उसारे,दिलीप सहारे,जिला सचिव जय प्रकाश बोरकर,राजेन्द्र उइके,अर्जुन कोलियारे सहित जिलेभर के सचिव उपस्थित रहे ।