नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी । नागपूर हज 2027 के लिए ऑन लाईन दरख्वास्त देने के लिए हज कमेटी इंडिया की तरफ से एलान हो चुका है और अप्लीकेशन देने की आखरी तारीख 20 जुलाई 2026 होगी। हज कमेटी की ओर से पिछले साल के मुकाबले कुछ नई शराएत के साथ हज यात्रीयों को आवेदन करना होगा। हज 2027 के लिये जो भी हज यात्रा करना चाहता है वो हज कमेटी इंडिया की वेबसाईट "हज कमेटी ऑफ इंडिया" और मोबाईल अप्लीकेशन "हज सुविधा ऍप" द्वारा ऑनलाईन आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने के लिये यह जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक है। पास्र्पोट जारी होने की आखरी तारीख 20/07/2026 या इससे पहले, पास्र्पोट की व्यध्यता अवधि 31/12/2027 तक होना अनिवार्य है। 65 वर्ष से अधिक रिझर्व कॅटेगिरी के लिये 22/06/1961 से पहले की जन्म तिथी होना जरूरी है। 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते। 22/06/2026 को जो बच्चे 15 वर्ष के होंगे वही आवेदन कर सकते है। तंजीम खादिमुउल हुज्जाज विदर्भ नागपूर ने भी हज यात्रीयों की सुविधा के लिये अपने मोमिनपु
फार्म भरने का समय शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक। तंजीम केसचिव जावेद अखतर ने बताया। फार्म भरने के लिये आते वक्त निम्नलिखित दस्तावेज साथ लायें जो अपलोड करना है। ओरिजनल पासर्पोट (मशीन द्वारा पढने योग्य), पासर्पोट की जारी होने की तारीख 20 जुलाई 2026 से पहले। पासर्पोट की अवधि (वेलीडीटी) 31 दिसम्बर 2027 तक होना जरूरी है। पासर्पोट साईज नई फोटो, बैंक पासबुक या कॅन्सेसन चेक, अडडेर्स प्रुफ और मोबाईल साथ लाये। इस वर्ष हज कमेटी ये प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी है, तंजीम के अध्यक्ष अब्दुल बारी पटेल व उपाध्यक्ष अहफाज अहमद ठेकेदार तथा निजामुद्दीन अंसारी ने इस वर्ष जाने वाले हज यात्रीयों से अपील की है कि तंजीम की सेवा का लाभ उठायें। धन्यवाद ! सचिव जावेद अखतर