June 30, 2026

Join With Us


प्रदेश से भी मंदिर निर्माण एवं दर्शन करने गये रामभक्तो ने मुक्त हस्त किया था दान : धनंजय सिंह

दान की डकैती से उन्हें लगा गहरा आघात




रायपुर | मीनल केडेकर | राम मंदिर में हुई दान की डकैती से प्रदेश के लाखों रामभक्तो की आस्था पर चोट लगी है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में संघी चम्पत राय एवं उनके गुर्गाे द्वारा की गई दान की डकैती से प्रदेश के रामभक्तो को गहरा आघात लगा है। छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का ननिहाल है। माता कौशल्या जी का मायका है। यहाँ राम जी को भांचा की तरह पूजा जाता है। प्रदेश से मंदिर निर्माण के लिए एवं दर्शन करने गये हजारों भक्तों ने मुक्त हस्त से दान किया था। अब दान की डकैती की घटना से रामभक्तो में भारी आक्रोश है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राम मंदिर की निर्माण के लिए लाखों रुपया चंदा इकट्ठा किया था। रामभक्तो ने नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण सहित अनेक प्रकार से दान किये थे। भाजपा को बताना चाहिए़ राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई राशि कितनी थी ? किसे सौंपी गई थी? कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ताओं ने भी लाखों रुपया निर्माण में दान किया था। मंदिर में दान की चोरी पर भाजपा का मौन ये साबित करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लिया था आशंका है, वो उचित स्थान पर नहीं पहुँचा है। पहले भी निर्माेही अखाड़ा ने राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा की गई 1400 करोड़ रुपया को भाजपा पर चुनाव में खर्च करने का आरोप लगाया था। अब राम मंदिर दान में डकैती में संघ के चंपत राय पर आरोप है लगभग 3500 करोड़ रुपया चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे जनता जानना चाह रही है जो प्रदेश से भाजपा ने चंदा इकट्ठा किया था वो कहां है | प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा राम के नाम से राजनीति करती है, वोट और चंदा लेती है और रामभक्तो के आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। जनता के बीच भाजपा का कालनेमि चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा जनता को जवाब दे राम मंदिर चोरी में मौन क्यों है | 





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE