नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स के अवसर पर 12 जुलाई 2026 (रविवार) को असरा फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क मेगा मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन असरा फाउंडेशन कार्यालय, श्याम टॉकीज़ कॉम्प्लेक्स के नीचे, चिटनिस पार्क, नागपुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा।
शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों की जांच अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। मरीजों को सामान्य चिकित्सा (MBBS, MD जनरल ओपीडी), त्वचा रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, हर्निया, किडनी स्टोन तथा प्रोस्टेट संबंधी रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर पूरी तरह नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए भी विशेष जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा है कि "रक्तदान करें, किसी की जिंदगी बचाएं।" उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
इस महा आरोग्य शिविर के आयोजन में असरा फाउंडेशन, सरकार फाउंडेशन, गुलाम-ए-ताजुद्दीन, व्हीकल ब्रोकर एसोसिएशन, केयर ह्यूमन फाउंडेशन, मुस्लिम चुनावाला समाज एवं इंडियन मुस्लिम फार्मा फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है।
आयोजकों ने शहरवासियों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।