नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरेशी। हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें उर्स के पावन अवसर पर असरा फाउंडेशन द्वारा समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक असरा फाउंडेशन कार्यालय, श्याम टॉकीज़ कॉम्प्लेक्स के नीचे, चिटनिस पार्क, नागपुर में आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संस्था ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि "आपका एक निर्णय कई जिंदगियां बचा सकता है। रक्तदान महादान है। आइए, रक्तदान करें, किसी की जिंदगी बचाएं, स्वस्थ रहें और समाज को मजबूत बनाएं।"
इच्छुक नागरिक अधिक जानकारी के लिए सरकार फाउंडेशन – 9373116498 तथा असरा फाउंडेशन – 9765403855 पर संपर्क कर सकते हैं।