नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | नागपुर में नंदनवन क्षेत्र के प्रसिद्ध रमना मारुती मंदिर को स्वर्गीय सुरेशचंद कोठारी की स्मृति में सुनीता कोठारी परिवार की ओर से ठंडे पानी की मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर प्रमुखता से भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा , रमना मारुती मंदिर के उपाध्यक्ष डॉ रतनकंठीवार, सेक्रेटरी एवं आर्थिक सहयोगी अमित कोठारी, जक्श कोठारी उपस्थित थे।
डॉ रत्नकंठीवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ठंडे पानी की मशीन लगने से गर्मी में भक्तों को तथा आजू-बाजू में छोटे दुकानदारों को, रहागीरों को ठंडा पानी उपलब्ध होने से राहत मिलेगी , क्षितिज गुप्ता ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया तथा कोठारी परिवार ने उपस्थितजनो का आभार व्यक्त किया |