July 03, 2026

Join With Us


नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन मनोनीत : प्रणव श्रीवास्तव बने सबसे कम उम्र के एल्डरमैन




कुम्हारी | न्यूज़ डेस्क | नगर पालिका परिषद कुम्हारी में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद की नियुक्ति हुई हैं जिसमें प्रणव श्रीवास्तव बॉबी,अवधेश शुक्ला,गोल्डी गोस्वामी,सुनीता कुर्रे,मनहरण साहू को बनाए गए हैं प्रणव श्रीवास्तव जो कि सबसे कम उम्र के युवा हैं जिनका महत्वपूर्ण भूमिका 2023 के विधानसभा एवं 2024 का लोकसभा चुनाव में कार्यायल प्रभारी का कार्यभार पूरी निष्ठा के साथ निभाए साथ ही पालिका चुनाव में प्रणव कार्यालय तथा चुनाव संचालन समिति में मुख्य भूमिका में थे | 


यह पूर्व में किसान मोर्चा जिला भिलाई मीडिया प्रभारी,युवा मोर्चा तथा संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं | इनकी पूरी लगन,परिश्रम का प्रतिफल इनको एल्डरमैन मनोनीत पार्षद बनाया गया इनकी नियुक्ति पर पूरे कुम्हारी नगर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना रहा सभी ने बधाई प्रेषित किए जिसमें मीना वर्मा पालिका अध्यक्ष,राजू निषाद सांसद प्रतिनिधि,धर्मेंद्र सिन्हा मंडल अध्यक्ष,डीकेश पटेल पार्षद,उमाकांत साहू पार्षद,अश्वनी देशलहरे पार्षद,लोकेश साहू पार्षद,ओंकार मार्कण्डेय पार्षद,प्रवीण राव पार्षद,मिथिलेश यादव सांसद प्रतिनिधि,सुजीत यादव सांसद प्रतिनिधि,गिरीश सोनी,सूरज यादव,पंकज वर्मा,दीपक बैस,गोविंद बघेल,अन्य साथी कार्यकर्ता मित्रगण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया | 


 प्रणव श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर पहुंच माता का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल,एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत बघेल,संजय बघेल से मुलाकात कर आभार जताया आशीर्वाद लिया।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE