December 27, 2025

Join With Us


टाटा सिएरा EV लॉन्च टाइमलाइन, एक्सपेक्टेड रेंज, फीचर्स और भी बहुत कुछ : पढ़े पूरी रिपोर्ट

कितनी रेंज के साथ आएगी Tata Sierra EV




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टाटा सिएरा ने मॉडर्न स्टाइल के साथ शानदार वापसी की है |  दरअसल, 2025 में यह भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार की सबसे बड़ी कार लॉन्च में से एक रही | इसने 90 के दशक में भारत में बिकने वाली पुरानी सिएरा की यादें ताजा कर दीं | SUV की बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर नई जनरेशन टाटा सिएरा को 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिली | अब देसी कार निर्माता टाटा सिएरा EV पर काम कर रहा है | आने वाली टाटा सिएरा EV का टेस्ट मॉडल, जिसे पहले कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था | 

EV से जुड़े ये होंगे बदलाव

टाटा सिएरा EV का बेसिक डिजाइन वही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक गाड़ी के हिसाब से कुछ कॉस्मेटिक और फंक्शनल बदलाव होंगे | इनमें एग्जॉस्ट पाइप का न होना, सामान्य रेडिएटर ग्रिल की जगह बंद फ्रंट पैनल, बेहतर एयरोडायनामिक के लिए अलॉय व्हील्स पर एयरो कवर, ev बैजिंग आदि शामिल होंगे | केबिन के अंदर इसमें डिजिटल IRVM मिलने की संभावना है, जो टाटा हैरियर ev में भी मिलता है | इसके अलावा इसमें Arcade.ev ऐप सूट भी दिया जाएगा | 

65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद

टाटा सिएरा EV दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकती है | इसमें 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो 2WD और QWD कॉन्फिगरेशन के साथ आएंगे और इन्हें हैरियर ev से लिया जा सकता है | हालांकि, सिएरा EV के लिए इन पावरट्रेन की परफॉर्मेंस थोड़ी कम रखी जा सकती है | 

acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनेगी

टाटा सिएरा EV को टाटा मोटर्स के acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो कंपनी का Gen2 EV प्लेटफॉर्म है | टाटा का acti.ev प्लेटफॉर्म नई जनरेशन का, स्केलेबल और खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाया गया आर्किटेक्चर है, जिसे भविष्य की मास-मार्केट EVs के लिए डिजाइन किया गया है | इसकी शुरुआत टाटा पंच.ev से हुई थी और इसी प्लेटफॉर्म पर Curvv.ev और Harrier.ev भी बनी हैं  | यह प्लेटफॉर्म ज्यादा जगह और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी है | साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS, 5G कनेक्टिविटी, V2L और V2V टेक्नोलॉजी भी मिलती है | यह प्लेटफॉर्म 400V टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे 600 किमी तक की रेंज मिल सकती है | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE