February 04, 2026

Join With Us


ऑनलाइन गेम की वजह से तीनों बहनों ने नहीं किया सुसाइड : लव गेम या सुसाइड चैलेंज

गाजियाबाद केस में नया ट्विस्ट




गाजियाबाद | न्यूज़ डेस्क | गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन सगी बहनों के मामले में लगातार चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं | इस ट्रिपल सुसाइड केस की चर्चा सुबह से ही हो रही है | हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या सच में एक ऑनलाइन गेम किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है | अब इस मामले में सूत्रों की माने तो पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है | जिस घटना को ऑनलाइन गेम या किसी कथित कोरियन लव गेम से जोड़कर देखा जा रहा था उसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया है | पुलिस का कहना है कि तीनों की मौत किसी ऑनलाइन गेम की वजह से नहीं हुई है | 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी तरह के कोरियन लव गेम या ऑनलाइन सुसाइड चैलेंज का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है | न तो मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में और न ही डायरी के पन्नों में किसी ऐसे गेम या टास्क का जिक्र है, जो सीधे तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाता हो | हो सकता है कि यह मामला किसी संगठित ऑनलाइन गेम का नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट की लत और उससे अचानक दूरी का है | 

पुलिस को मिली थी 8 पन्नों की डायरी

इस केस में एक 8 पन्नों की डायरी मिली है, जिसे सबसे अहम माना जा रहा है | इसमें तीनों बच्चियों ने अपने मन की बातें लिखी हैं | सूत्रों के मुताबिक, बच्चियों ने साफ लिखा है कि वे कोरियन कल्चर से बेहद प्रभावित थीं और उससे अलग रहना उनके लिए असहनीय हो गया था | डायरी में कोरियन कल्चर, K-POP, कोरियन म्यूजिक, कोरियन मूवीज, कोरियन शॉर्ट फिल्म्स, कोरियन शोज और कोरियन सीरीज का बार-बार जिक्र है | एक जगह अंग्रेजी में लिखा गया है WE LOVE KOREAN CULTURE  पुलिस का कहना है कि यह केवल पसंद या शौक नहीं था, बल्कि धीरे-धीरे यह एक तरह की लत बन चुका था | 

मोबाइल फोन करने से किया था मना

यह मामला बच्चों की बदलती मानसिक दुनिया और डिजिटल निर्भरता की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश करता है | पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले परिवार ने तीनों बच्चियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी | इसी फैसले ने उनके मानसिक तनाव को गहराई से बढ़ा दिया | बच्चियों ने अपनी डायरी में लिखा था कि मोबाइल बंद होने के बाद वे खुद को बेहद अकेला और टूटा हुआ महसूस करने लगी थीं | उनके लिए मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि भावनात्मक सहारे का जरिया बन चुका था | 

कोरोना के बाद से नहीं जा रही थीं स्कूल

इस पूरे घटनाक्रम में कोरोना काल के बाद स्कूल से कटाव भी एक अहम वजह बनकर उभरा है | तीनों बच्चियां लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थीं | पढ़ाई में कमजोर होना और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होना इसके पीछे कारण बताए जा रहे हैं | स्कूल छूटने के साथ ही उनका सामाजिक दायरा भी सिमटता चला गया | पड़ोसियों के मुताबिक, बच्चियां बहुत कम बाहर निकलती थीं और ज्यादातर समय अपने कमरे में ही रहती थीं | धीरे-धीरे उनकी दुनिया घर की चार दीवारों और मोबाइल तक सीमित हो गई | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE