December 16, 2025

Join With Us


टिकट बुक करना हो या खाना मंगाना, बस एक क्लिक : पढ़े पूरी रिपोर्ट

स्‍टेशन के बाहर से जनरल टिकट, पड़ा सकता है महंगा




नई दिल्‍ली | जगजीत सिंह | ट्रेन का टिकट बुक करना हो या खाना मंगाना हो या फिर शिकायत करनी हो | इन सब कामों के लिए आपको अलग-अलग ऐप पर या ऑनलाइन करने की जरूरत नहीं है | भारतीय रेलवे का ‘रेलवन’ ऐप में वो सभी फीचर मौजूद हैं, जो यात्री को जरूरत पड़ सकती है | यानी ये जादू से कम नहीं है |  यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे लगातार इस फीचर एड करता जा रहा है | 

मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (स्वरेल)’ का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में शुरू किया गया है | यह ऐप रेलवे टिकट बुकिंग (आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट), ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, शिकायत समाधान और अन्य यात्री सेवाओं से जोड़ा गया है | यह पहल रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है | 

ऐप का कैसे करते हैं इस्‍तेमाल

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें | रेलकनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपने पहचान के प्रमाण के साथ सीधे लॉग इन कर सकते हैं | नये यूजर्स को कम से कम जानकारी के साथ रजिस्‍टर्ड करा सकते हैं | ऐप यूजर्स को अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल पहचान के प्रमाण का उपयोग करके प्रयोग करने की अनुमति देता है | सिंगल-साइन-ऑन सुविधा कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता को कम करती है | पहले लॉग इन पर टिकट बुकिंग की सुविधा के लिए प्रत्येक यूजर्स के लिए एक आर-वॉलेट बनाया जाता है | यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से मौजूदा आर-वॉलेट स्वचालित रूप से लिंक हो जाते हैं |  ऐप एक एम-पिन का उपयोग करके एक सुरक्षित और सुविधाजनक लॉगिन का आप्‍शन भी देता है | पूछताछ के लिए उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर या ओटीपी के माध्यम से गेस्‍ट के रूप में लॉग इन कर सकते हैं | 

ऐप से क्‍या सुविधाएं मिलेंगी

टिकट बुकिंग और कैंसिल कराना, रियल टाइम ट्रेन पूछताछ और लाइव स्टेटस, ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से भोजन की ऑनलाइन बुकिंग, शिकायत और सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना, पार्सल बुकिंग कर सकते हैं | 

सुपर ऐप की क्‍या है खासियत

सिंगल साइन-ऑन – यूजर एक ही पहचान का प्रमाण का उपयोग करके सभी सर्विस ले सकते हैं | इसके अलावा, वही पहचान के प्रमाण मौजूदा भारतीय रेलवे ऐप जैसे आईआरसीटी रेलकनेक्ट, यूटीएस मोबाइल ऐप आदि में प्रयोग कर सकते हैं | 

ऑल-इन-वन ऐप – मौजूदा समय आरक्षित और अनारक्षित बुकिंग के लिए अलग-अलग ऐप उपलब्ध हैं | इसके अतिरिक्त, ट्रेन की आवाजाही और टाइम टेबल की जांच करने के लिए एक अलग ऐप की आवश्यकता होती है | अब इस ऐप में ये सभी सर्विस एकीकृत ऐप के माध्यम यही मिलेंगी | 

इंटीग्रेटेड सर्विस – कई तरह की सर्विस को एक साथ करने के लिए इंटग्रेटेड किया जा रहा है | पीएनआर पूछताछ में संबंधित ट्रेन की जानकारी भी दी जा रही है | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE