July 12, 2026

Join With Us


नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स : जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित





मोहला । केजन साहू । नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स–ऑयलसीड्स (NMEO-Oilseeds) योजना के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले केसांसद संतोष पांडे मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में किसानों को तिलहन फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स–ऑयलसीड्स योजना का मुख्य उद्देश्य देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाकर खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। किसानों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। अंत में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी किसानों को योजना की जानकारी देने और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE