March 18, 2025

Join With Us


दादा बी मल्लिक की स्मृति : "तृतीय बालाघाट शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल"

सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों का उत्सव का आयोजन




बालाघाट । न्यूज डेस्क । सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों का उत्सव का आयोजन दिनांक 16 मार्च 2025 शाम 7 बजे से नर्मदा नगर वार्ड नंबर 32 आनंद मार्ग स्थित छोटा थियेटर में कुशलता से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्वांगवाले परफॉर्मिंग आर्ट एवं सोशल वर्क समिति बालाघाट द्वारा किया गया था। इसमें श्री आलोक सिंग ठाकुर द्वारा निर्देशित बाल मन पर बात करती फ़िल्म फिल इन द ब्लैंक्स , योगी चोपड़ा द्वारा निर्देशित किशोर अवस्था में आने वाले कई विषयों पर बात करती फ़िल्म कोमल एंड फ्रेंड्स , अनिरुद्ध  शर्मा द्वारा निर्देशित सिंगल स्क्रीन सिनेमा के खत्म होने की समस्या पर बागली  टॉकीज और धनेंद्र कावड़े द्वारा निर्देशित कई सामाजिक कुंठाओ पर बात करती फ़िल्म क्लासीफाइड और समवन इस ऑलवेज बिहाइंड यू का प्रदर्शन किया। जिसे दर्शकों से सराहा और इन ज्वलंत विषयों पर विमर्श भी किया।  कार्यक्रम की शुरुआत माननीय  डॉ अभय लोकरे  ,से. नि. प्राचार्य एल सी जैन, वरिष्ठ कलाकार महफूज़ अली द्वारा दीप प्रज्वल और सोमा श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना गायन से हुई।         

 दर्शक दीर्घा में  वरिष्ठ कलाकार दीपक भट्ट, अशोक मिश्रा, साहित्यकार राजेंद्र शुक्ल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ  प्रवीण ज्योतिषी,डॉ सिद्धार्थ दुबे, डॉ अर्चना लोकरे, सोना जैन एवं शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं कला रसिकों ने शमिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन समिति में अध्यक्ष प्रभु कावड़े  , कोषाध्यक्ष सुप्रिया कावड़े, स्वाती खांडेकर, सह सचिव लकी खांडेकर, सचिव धनेंद्र कावड़े, रवि सोनवाने, चैनलाल शेंडे, का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

फोटो ग्राफी एवं प्रोजेक्शन प्रवीण ठोंबरे तारिणी फोटो स्टूडियो, प्रिंटिंग एवं पब्लिसिटी  बंटी बत्रा , साउंड गोवा साउंड द्वारा कार्य बखूबी किया गया। स्वांगवाले परफॉर्मिंग आर्ट एवं सोशल वर्क समिति आप सभी के सहयोग लिए आभार व्यक्त करती है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE