February 01, 2026

Join With Us


डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग : गैंगस्टर लिंक की जताई जा रही आशंका

फायरिंग के वक्त कहां थे रोहित शेट्टी




मुंबई | न्यूज़  डेस्क | मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर शनिवार देर रात हुई गोलीबारी सीसीटीवी सामने आ गया है | इस वीडियो में एक शख्‍स पेड़ की आड़ में खड़ा होकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है | पुलिस ने अभी तक इस गोलीबारी के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है | एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी के समय शेट्टी अपने घर पर थे या नहीं उन्होंने बताया कि हमलावरों ने रात करीब पौने एक बजे नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर गोलीबारी की अधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच राउंड फायर किये गए, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे पर लगी | 

पुलिस को गोलियों के खोखे मिले

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया | यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई | जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए | वहीं फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया | हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है | फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए | 

रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान 

वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है | पुलिस ने आसपास की इमारतों और 'शेट्टी टावर' के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए | पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं | वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं | जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर फायरिंग के हर पहलू को खंगाल रही है | 

पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है | इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है | पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है | पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है| 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE