April 12, 2026

Join With Us


आशा भोसले को श्रद्धांजलि : 92 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं | उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली | एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था | आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा | 

आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है |  लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं  आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया | दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था | आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है |

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ | वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं | छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल' में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया' के गीत ‘सावन आया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा | आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE