June 26, 2026

Join With Us


नाज़िया इलाही खान के कथित भड़काऊ बयानों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग




नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी  | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक विस्तृत शिकायत प्रेषित कर नाज़िया इलाही खान(उर्फ नाज़िया रहमान / नाज़िया प्रासाद) के कथित भड़काऊ बयानों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि उनके बयानों से सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई है।

शिकायत में नाज़िया इलाही खान द्वारा मुस्लिम समाज एवं इस्लाम धर्म के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और उत्तेजक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराज़गी देखी गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पैगंबर मोहम्मद साहब एवं उनके परिवार के संबंध में की गई कथित टिप्पणियों से अनेक लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी संदर्भ में विभिन्न स्थानों पर उनके विरुद्ध शिकायतें एवं एफआईआर दर्ज कराए जाने तथा विरोध-प्रदर्शन होने का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि नाज़िया इलाही खान स्वयं को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी बताती रही हैं तथा कुछ मीडिया रिपोर्टों में भी उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता बताया गया है। इस संबंध में जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया है कि नाज़िया इलाही खान न तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और न ही किसी प्रदेश इकाई में उनके पास कोई जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वयं को भाजपा अथवा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत किए जाने संबंधी दावों की भी जांच की जाए। यदि किसी संगठन का नाम या पद बिना वैध अधिकार के उपयोग किया जा रहा है, तो इस संबंध में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न स्थानों पर दर्ज कराए गए आपराधिक मामलों एवं एफआईआर की सत्यता की जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि संबंधित तथ्यों का विधिसम्मत सत्यापन किया जा सके।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान, सामाजिक समरसता और कानून के शासन की भावना को सर्वोच्च महत्व देता है। किसी भी धर्म, महापुरुष या धार्मिक आस्था के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां समाज में तनाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुसार कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE