नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | भारतीय चित्र साधना प्रेरित नागपुर फिल्म फेस्टिवल 2026 आगामी 27, 28 और 29 मार्च को नागपुर विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज भवन परिसर में आयोजित किया गया है। विद्यार्थी विकास विभाग रा तु म नागपुर विद्यापीठ व नागपुर चलचित्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में इन 3 दिनों में 184 शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शित की जाएगी। https://nagpurfilmfestival2025.zohobackstage.in AI Film Making पर कार्यशाला होगी | 6 मास्टरक्लास , 2 पैनल डिस्कशन ,3 विशेष सत्रो मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी | 
सुप्रसिद्ध अभिनेता रणदीप हुड्डा , फिल्म डायरेक्टर ओम राउत , योगेश सोमन, अनंत विजय, निधि सिंह धर्मा, स्निग्धा करमाहे मनीषा कोरडे, अनुराधा सिंह , समीर सतीजा, यूनुस खान , श्रेयश पुराणिक ,सजन राज सहित अन्य हस्तियों से सीधा संवाद होंगा | आयोजन समिती ने कहा कि विदर्भ सहित पूरे देश भर से आए फिल्मों को देख कर अपने देश के प्रतिभा ,कला , विमर्श को समझें , और उभरते हुए कलाकारों का मनोबल बढ़ाएं । और यूवाओ, विद्यार्थियों को इसमें सहभाग होने का आग्रह किया। प्रवेश निःशुल्क,रजिस्ट्रेशन अवश्य करें |