महाराष्ट्र | न्यूज़ डेस्क | कोंकण क्षेत्र में स्थित रत्नागिरी जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों के समुद्र में डूबने की खबर सामने आई है | रत्नागिरी जिले के गणपतिपुले बीच पर पर्यटन के लिए आए 21 लोगों के समूह में से छत्रपति संभाजीनगर के 5 पर्यटक समुद्र में डूब गए | यह घटना आज सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है | प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समुद्र के पानी और लहरों का सही अंदाजा न लग पाने के कारण यह हादसा हुआ है |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया | कि जब ये हादसा हुआ तब किनारे पर मौजूद लोग तुरंत मदद क लिए पहुंचे | स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाने की कोशिश की गई | डूब रहे आठ लोगों में से तीन को बचा लिया गया, लेकिन पांच लोग अभी भी लापता हैं | लापता लोगों की तलाश जारी है | इस घटना से गणपतिपुले क्षेत्र में हड़कंप मच गया है | 
लापता लोगों की तलाश जारी
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए | जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को समुद्र में पानी की गति, लहरों की तेजी और उसकी गहराई का सही अंदाजा न होने की वजह से ये पांचों डूब गए | समुद्र में लापता हुए पांचों पर्यटकों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है | फिलहाल पांचों पर्यटक लापता हैं और बचाव दल उनकी खोज में जुटा हुआ है | उन्हें ढूंढने के लिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, लाइफगार्ड और गांव वाले युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं |