July 16, 2026

Join With Us


हज़रत सैय्यद ताजुद्दीन बाबा के 104वें उर्स में शासन-प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं : श्रद्धालुओं ने की सराहना




नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | हज़रत सैय्यद ताजुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स के अवसर पर शासन और प्रशासन द्वारा की गई व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की। लाखों अकीदतमंदों की मौजूदगी के बावजूद पूरे उर्स के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रही।

नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) तथा स्वच्छता विभाग ने पूरे उर्स के दौरान दिन-रात मेहनत कर सुरक्षा और साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था बनाए रखी। वहीं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद बंदोबस्त कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन भी लगातार सक्रिय रहा। कलेक्टर कार्यालय की ओर से सहायक महसूल अधिकारी हाजी शेख शरीफ प्रतिदिन उर्स स्थल का दौरा कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लगातार अपडेट प्राप्त करते रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉ.रियाज खान , के नेतृत्व  में सहायक केसरी मलवार व हरीश‌  के साथ पूरे समर्पण से अपनी सेवाएं दे रहे है। प्रतिदिन लगभग 60 से 90 मरीज स्वास्थ्य शिविर में उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठा रहे है।श्रद्धालुओं ने शासन, जिला प्रशासन, पुलिस, महानगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं सामूहिक प्रयासों के कारण 104वां उर्स पूरी श्रद्धा, शांति और सुव्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE