नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | हज़रत शफी बाबा रह. अ. के आस्ताने से संदल शरीफ निकला जो शहर का गश्त करता हुआ शाम 7 बजे सरकार ताजुल औलिया की बारगाह में चादर व संदल पेश करने के बाद हज़रत मो. शफी बाबा रह. अ. के आस्ताने पर संदल व चादर पेश की गयी।
सज्जादानशीन सैय्यद अहफाज़ अली कादरी ताजी और जानशींन सैयद मुजम्मिल अली कादरी ताजी की सदारत में युवराज जयसिंह राजे भोसले साहेब ,मुफ्ती अब्दुल कदीर खान साहेब (जानशीने फकीए जामेआ अरबिया नागपुर),प्रभाकर रावजी डहाके पाटिल साहेब (वाकी शरीफ), सैय्यद मोबिन ताजी (सदर खुद्दाम चॅरिटेबल ट्रस्ट),जनाब शेख अहेमद बाबु साहब (सभापति कृषी उत्पन्न बाजार समिती, कलमना, नागपुर),पंडित जयप्रकाश जोशी महाराज , मौलाना बदरूदुजा इरशाद, रितेश मराठे ,इरफान बानानी साहब (ठाकुर प्लॉट),सैय्यद मुजाहिद अली कादरी ताजी,साजिद अली,शेख आगा जानी, अन्ना रावजी आवारी ,आदि हज़ारो श्रद्धालू उपस्थित थे | 
रात में महेफिले कव्वाली का लाजवाब प्रोग्राम हुआ। जिसमे देश के मशहूर मायनाज फनकार कमर वारसी ने महफ़िले सीमा में चार चाँद लगा दिए | कूल शरीफ की फातेहा हूई और उर्स का इख़्तेताम हुआ | उर्स के दौरान सुबह व शाम लंगर तक़सीम किया गया।