अंबागढ़ चौकी । केजन साहू । केंद्र में मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर उपलब्धियां गिनवाई। सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा कैबिनेट मंत्री राजीव अग्रवाल मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने मोदी सरकार की उपब्धियों को बताते हुए कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उस यात्रा की बात कर रहे हैं । जिसने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है। 
वर्ष 2014 में देश ने मोदी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से भी बड़ा बहुमत देकर उस पर मुहर लगाई. और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि लगातार बीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री जी ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया । बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभकतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। 
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का दृढ़तापूर्वक जवाब दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजू टांडीया, राजू गुजराती, पवन गुप्ता, देवनारायण कुंभकार, अम्बर जोशी, सैयद अजहर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।