June 22, 2026

Join With Us


बेहतर जीवन शैली के लिए जरूरी योग




रिसाली | न्यूज़ डेस्क | बेहतर जीवन शैली के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग बनाने में सहायक है। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित बारहवें अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस पर योग लंगर के योगाचार्य के मार्ग दर्शन में लगभग 250 लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम आरंभ करने से पहले महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सनीर साहू ने शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की शुरुवात की। बाद में योग लंगर मैदान में अशोक महेश्वरी के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पूजा ललित चंद्राकर, पार्षद धर्मेंद्र भगत, डाॅ. सीमा साहू, माया यादव, ममता सिन्हा, रमा साहू, सुनंदा चंद्राकर, सविता ढवस, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने की।

योगा नृत्य बना आकर्षण

योग लंगर में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चों ने योगा नृत्य किया। लगभग 15 मिनट के नृत्य में बच्चो ने संगीत में विभिन्न आसन दिखाए। प्रस्तुति के बाद अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने योग नियमित करने के लिए स्थल में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE