June 20, 2026

Join With Us


शादी की दावत में गोमांस से बने खाने की दी दावत : दूल्हा गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | कैराना पुलिस ने जंगल में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोवंश के अवशेष और खाल बरामद की है | इसके बाद नगर के एक बैंक्वट हॉल में छापेमारी कर वलीमे की दावत के लिए कथित रूप से गोमांस से तैयार किए गए खाने को नष्ट कराया |  पुलिस ने मौके से दूल्हा और उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बैंक्वेट हॉल संचालक को भी मामले में नामजद किया गया है | पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामले की आगे जांच में जुट गई है | साथ ही इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है | पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है | घटना से होटल में हड़कंप मचा गया | 

आखिर पूरा मामला क्या है

 गुरुवार (18 जून) की शाम करीब पौने नौ बजे एसआई गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ खुरगान पुल के नीचे चेकिंग कर रहे थे | इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुरगान के जंगल में यमुना किनारे मोहसीन के ट्यूबवेल के पास कुछ लोगों ने गोकशी की है और गोमांस को एक काले रंग की स्कॉर्पियो में भरकर कैराना ले जाया गया है, जबकि गोवंश के अवशेष पास ही एक खाली बोरिंग के गड्ढे में फेंक दिए गए |  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां ट्यूबवेल के पास गोवंश के अवशेष और खाल बरामद हुई | पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया, जिन्होंने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए | इसके बाद पुलिस ने अज्ञात गोकशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी | 

वलीमे की दावत के लिए की गई थी गोकशी

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गोमांस को नगर के मोहल्ला रेतेवाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वट हॉल में ले जाया गया है, जहां मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान के वलीमे की दावत के लिए खाना तैयार किया जा रहा था | इस पर पुलिस ने बैंक्वट हॉल में छापा मारकर कथित रूप से गोमांस से तैयार किए गए भोजन को गड्ढे में दबवाकर नष्ट करा दिया | पुलिस ने मौके से दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान निवासी मोहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार कर लिया | साथ ही दुल्हे को दहेज में मिली नई काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई | घटना से होटल में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है |   





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE