March 07, 2022

Join With Us


धूम्रपान छोड़कर सिर्फ फेफड़ों के रोग ही नहीं : इन गंभीर बीमारियों से भी रह सकते हैं सुरक्षित




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | धूम्रपान को शरीर के लिए सबसे खराब आदतों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तंबाकू उत्पादों का किसी भी रूप में सेवन करना शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।  तंबाकू उत्पादों में एसीटोन और टार से लेकर निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकते हैं।  धूम्रपान से शरीर में कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं, साथ ही शरीर के सिस्टम पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव भी पड़ सकता हैं। आमतौर पर धूम्रपान को हृदय और फेफड़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह शरीर को कई अन्य तरीके से भी नुकसान पहुंचा सकता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों में समय से पहले मृत्यु दर, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक होती है। हृदय और फेफड़ों के अलावा धूम्रपान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर डाल सकता है। धूम्रपान छोड़कर हृदय और श्वसन रोगों के जोखिम को तीन गुना तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हैं। 

धूम्रपान करने वालों में हृदय रोग का खतरा


धूम्रपान आपके पूरे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। निकोटीन, रक्त वाहिकाओं पर दबाव को बढ़ा देती है जिससे रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। समय के साथ, रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान के कारण पेरिफिरल आर्टरी डिजीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा अधिक धूम्रपान करने वालों में हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा अधिक होता है जिसे हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।  विज्ञापन

धूम्रपान से त्वचा को नुकसान


धूम्रपान हृदय रोगों के अलावा त्वचा से संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। तंबाकू के धुएं में मौजूद हानिकारक पदार्थ आपकी त्वचा की संरचना में नकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि धूम्रपान  स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (त्वचा कैंसर) के खतरे को भी बढ़ाता है, इसके अलावा नाखून और पैर के अंगूठे पर भी धूम्रपान के प्रभाव देखे जा सकते हैं। धूम्रपान करने वालों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। निकोटिन बालों की सेहत को भी प्रभावित करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि यह बालों के झड़ने, गंजापन और समय से पहले बालों के सफेद होने का खतरा भी बढ़ा देता है।

धूम्रपान का प्रजनन पर असर


निकोटीन पुरुषों और महिलाओं दोनों के जननांगों में रक्त के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है। धूम्रपान करने वाले पुरुषों में यौन शक्ति की कमी और महिलाओं में यौन से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स हार्मोन के स्तर को भी कम कर सकता है। यह संभवतः यौन इच्छा में कमी का कारण भी बन सकता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE