June 16, 2026

Join With Us


इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में रक्तदान शिविर आयोजित : बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान




नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरेशी। कर्बला के शहीद-ए-आज़म हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में फ़ैज़ान-ए-ताजुल औलिया द्वारा प्रतिवर्ष 1 मोहर्रम को "याद-ए-इमाम-ए-हुसैन" कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी इंसानियत की खिदमत और समाज सेवा के उद्देश्य से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में ताज अहमद राजा (सेक्रेटरी, हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट), राजाराव चोपड़े (अध्यक्ष, सेंट्रल अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, नागपुर), पुरुषोत्तम भोसले (अध्यक्ष, रुग्ण सेवा समिति), ज्ञानेश्वर रक्षक (गुरुदेव सेवा मंडल), विक्रम लांजेवार (समाजसेवी एवं अधीक्षक, जीएमसी नागपुर), संदीप महाकालकर (मुख्यमंत्री राहत निधि), प्रफुल्ल भोसले (मुख्यमंत्री राहत निधि, नागपुर), डॉ. निखिल भुटे (समाजसेवी), इमरान हुसैन (मैनेजिंग सर्कुलेशन, लोकतंत्र मीडिया), शकील पटेल (गट नेता एवं नगरसेवक, एम.आई.एम.) तथा संजय महाकाळकर (कांग्रेस नगरसेवक) उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में मोहसिन खान, सिकंदर शेख, शोएब अहमद, मोहम्मद समीर, इमरान खान, जुबेर सूर्या, अकरम फूफा, मोहम्मद फैज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) का संदेश इंसानियत, त्याग, न्याय और मानव सेवा का संदेश है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में भाईचारा और मानवता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE