September 25, 2021

Join With Us


शेख ने किया फ्लाइट में हंगामा : मोबाइल का नेटवर्क जाने के वजह से करा दिया प्लेन लैंड




मुंबई | ऋषि भट्ट |आपने कई बार फ्लाइट से ट्रेवल किया होगा | ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी तो होगी ही कि फ्लाइट से ट्रेवल करने के दौरान मोबाइल फोन का नेटवर्क चला जाता है | ये बेहद कॉमन बात है | इसके अलावा उड़ान भरने के दौरान भी एयर होस्टेस लोगों से फोन को फ्लाइट मोड पर डालने की रिक्वेस्ट करती हैं ऐसा फोन के सिग्नल की वजह से प्लेन की उड़ान में आने वाले दिक्कत के कारण होता है | लेकिन हाल ही में बोस्टन से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में जो हुआ, वो हैरान करने वाला था |

जानकारी के मुताबिक़, ये मामला 22 सितंबर का है | जेटब्लू की फ्लाइट में अचानक हंगामा मच गया | ये फ्लाइट बोस्टन से सैन जुआन, पुएर्तो रीको जा रही थी | इस फ्लाइट से खलील नाम का शेख ट्रेवल कर रहा था | अचानक प्लेन में उसे एक कॉल लगाने का ख्याल आया | जब उसने फोन लगाने की कोशिश की तो नेटवर्क ना होने की वजह से उसका कॉल कनेक्ट नहीं हुआ |

इस बात से खलील बेहद चिढ़ गया | उसने फ्लाइट में हंगामा करना शुरू कर दिया | ना सिर्फ उसने हंगामा किया बल्कि फ्लाइट अटेंडेंट को मारने की धमकी भी दी | साथ ही पायलट से प्लेन को लैंड करवाने को कहा |

बीच आसमान किया नाटक
डेली मेल की खबर के मुताबिक़, शख्स ने कॉल ना लगने पर हंगामा किया था | उसने कॉल मिलाया लेकिन आसमान में नेटवर्क ना होने की वजह से उसका कॉल नहीं लगा | इसके बाद खलील ने हंगामा कर दिया | उसने क्रू मेंबर्स के साथ बहस की | साथ ही कॉकपिट में जाकर पायलट से प्लेन की लैंडिंग करवाने को कहने लगा | शख्स ने फ्लाइट में मौजूद एक मेल क्रू मेंबर की छाती पर लात मार उसे घायल कर दिया |

अरबी में दे रहा था धमकी
खलील इस पूरी घटना के दौरान अरबी और स्पेनिश में गालियां दे रहा था | वो सभी को जान से मारने की धमकी दे रहा था | NBC बोस्टन की खबर के मुताबिक़, उसने एक क्रू मेंबर का गला भी दबा दिया था | इसके बाद क्रू मेम्बर्स ने मिलकर शेख को पकड़ा और प्लेन की लैंडिंग तक उसे बांधकर रखा | फ्लाइट के लैंड करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया| मामले की जांच चल रही है और अभी शेख को पुलिस हिरासत में रखा गया है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE