September 13, 2026

Join With Us


कार की डिग्गी में मिला युवक का शव : सिर कूच कर की गई थी हत्या




उत्तरप्रदेश | न्यूज़ डेस्क | खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या ईट से कूचल कर की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में की गई है। मृतक धूमनगंज का रहने वाला था। वहीं घटना के बाद पुलिस की टीम हत्या समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

कार में मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। यहां स्थानीय लोगों ने खेत में एक स्विफ्ट कार खड़ी देखी। इसके बाद जब पास जाकर देखा गया तो कार की डिग्गी के अंदर एक युवक का शव मिला। वहीं युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खेत में कार फंसने के बाद आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने गांव के बाहर शराब पी थी। इस दौरान जब रवि नशे में धुत हो गया तो किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने रवि की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी स्विफ्ट कार की डिग्गी में शव लाद कर भाग रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। रवि की महमदपुर गांव में रिश्तेदारी है। लोगों में चर्चा है कि हत्या के पीछे आशनाई बताई जा रही है। पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE