August 06, 2026

Join With Us


गुजरात के मोरबी में दिखा रहस्यमयी कुआं : लोग हैरान




मोरबी | न्यूज़ डेस्क | गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव के रहस्यमयी कुएं में फिर अजीब हलचल दिखाई दे रही है। इस रहस्यमयी घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और लोग पूजा पाठ का सहारा ले रहे है। कुएं के पास लोगों की भीड़ लगी है। मोरबी के इस 18 फीट गहरे कुएं का पानी पिछले चार दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा है। वीरपार्डा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित यह कुआं अजीब गतिविधि के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की उत्सुकता का केंद्र बन गया है।

कुएं में उठ रही रहस्यमयी लहरें

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने रहस्यमयी लहरों के कारण की जांच के आदेश दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी घटना को देखने के लिए उस जगह पर पहुंचने लगे। कुएं का पानी एक बार फिर अपने आप हिलता-डुलता नजर आया। घटना को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

समय-समय पर होती है हलचल

दो दिन पहले भी कुएं में इसी तरह की हलचल देखी गई थी, जो कल दोपहर तक पूरी तरह बंद हो गई थी। लेकिन फिर कल दोपहर करीब 3 बजे रहस्यमयी हलचल फिर से शुरू हो गई। कुएं में इस तरह की हलचल आखिर किस वजह से हो रही है, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका भूकंप प्रभावित (सीस्मिक) ज़ोन में आता है, इसलिए संभव है कि भूगर्भीय गतिविधियों के कारण ऐसा हो रहा हो। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी भी देखकर हैरान

मोरबी के वीरपरडा गांव पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने भी कुएं के जल को देखा और भूस्तर अधिकारी ने बताया कि यह गतिविधि भू-वैज्ञानिक कारणों से होती प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में भारी बारिश से कुएं के रीचार्ज होने और तेज हवा के कारण पानी में हलचल होने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूकंप जैसी किसी भी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। कुएं के पानी का इस तरह हिलना, किस वजह से हो रहा है इस  मामले की आगे भी निगरानी और जांच जारी है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE