September 12, 2026

Join With Us


ब्रिज की रेलिंग तोड़कर , रेलवे ट्रैक के ठीक बगल में जा गिरी थार : चार लोग घायल

ठीक बगल में था रेलवे ट्रक




मध्य प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | इंदौर शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रतीक सेतु ब्रिज पर हुआ। रात के करीब 3:30 बजे एक काले रंग की तेज रफ्तार थार अन्नपूर्णा से बिजलपुर की तरफ जा रही थी।

ठीक बगल में था रेलवे ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिज पर अचानक गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए हवा में लहराते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खास बात यह है कि जिस जगह पर कार गिरी, उसके ठीक बगल में रेलवे ट्रैक है और राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था।

कार के अंदर फंस गए थे लोग

हादसा इतना भयानक था कि थार नीचे गिरकर बुरी तरह पलट गई और चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयरबैग्स भी खुल गए थे। गाड़ी पलटने की वजह से उसमें सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए थे।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों के नाम और पुलिस की कार्रवाई

हादसे में घायल हुए चारों लोगों की पहचान आरती (उम्र 25 वर्ष), अभिजीत (उम्र 20 वर्ष), आदित्य और लावण्या के रूप में हुई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रतीक सेतु ब्रिज से थार के नीचे गिरने की सूचना मिली थी।चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और क्या कार का चालक नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE