September 12, 2026

Join With Us


पूर्व सांसद के फोन में मिले दर्जनों पॉर्न वीडियो : जेल में उम्रकैद की काट रहा सजा




बेंगलुरु | न्यूज़ डेस्क | जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में दर्जनों पोर्न वीडियो मिले हैं। पिछले महीने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की छापेमारी में रेप के दोषी रेवन्ना को अपनी जेल की कोठरी के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।

पिछले महीने अधिकारियों ने जेल में मारा था छापा

11 अगस्त को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की अचानक छापेमारी के दौरान रेवन्ना मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। अधिकारियों ने उस हाई-सिक्योरिटी बैरक से एक चार्जर, एक पेन ड्राइव और एक नोटबुक भी जब्त की, जहां प्रज्वल को रखा गया था। जब्त किए गए फोन और पेन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट से पता चला है कि फोन में दर्जनों पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज हैं। इस मामले ने एक बार फिर बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में वीआईपी कैदियों को मिलने वाली खास सुविधाओं पर सबका ध्यान खींचा है।

48 साल की महिला ने लगाया था रेप का आरोप

रेवन्ना को पिछले साल रेप और एक 48 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। हासन जिले के होलेनरासीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से प्रज्वल रेवन्ना ने कई बार उसका रेप किया। उसने इस हरकत का वीडियो बना लिया था और धमकी दी थी कि अगर महिला ने किसी को इसके बारे में बताया तो वह वीडियो जारी कर देगा। रेवन्ना की सेल से फोन मिलने के बाद अधिकारियों ने जेल के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE