मुंबई | ऋषि भट्ट |अमेरिका (US) में एक महिला अपनी मौत के करीब 45 मिनट बाद जिंदा हो गई | जिस वक्त महिला की मौत हुई, वह उस समय अपनी प्रेग्नेंट बेटी को हॉस्पिटल लेकर आई थी | कैथी पेटन नाम की महिला गोल्फ खेल रही थी कि तभी अचानक उसकी बेटी स्टेसी फिफर ने कॉल करके बताया कि उसे लेबर पेन शुरू हो गया है | कैथी अपनी बेटी को लेकर बाल्टीमोर के ग्रेटर मेडिकल सेंटर लेकर पहुंची | इधर बेटी लेबर रूम में जा चुकी थी. वहीं, कैथी को अचानक कार्डिएक अरेस्ट आ गया|
फिर क्या हुआ
कार्डिएक अरेस्ट के तुरंत बाद महिला जमीन पर गिर गई | डॉक्टर्स के मुताबिक, उसकी हार्ट रेट बंद थी, पल्स और ऑक्सीजन सब बंद हो चुकी थी | वह तकरीबन एक घंटे तक क्लीनिकली डेड हो चुकी थी | ठीक उसी वक्त उसकी बेटी की सिजेरियन डिलिवरी हो चुकी थी | उसने एलोरा नाम की बच्ची को जन्म दिया था |
फिर हुआ चमत्कार
इधर, डॉक्टर्स ने कैथी को जिंदा करने के सारे प्रयास कर लिए| करीब एक घंटे तक सीपीआर देने के बाद कैथी वापस जिंदा हो गई उसकी हार्टबीट सामान्य हो गई और उसके दिमाग को नुकसान नहीं पहुंचा था | जान में जान आने के बाद कैथी ने कहा, “मैं भगवान का शुक्रिया करूंगी, जिसने मुझे दोबारा जीन का मौका दिया| अब मैं एक अच्छी इंसान बनने की कोशिश करूंगी | यह बहुत डरावना अनुभव था| ” वहीं, कैथी की बेटी स्टैसी ने कहा कि मेरी मां हॉस्पिटल सिर्फ मेरे बच्चे की वजह से ही आईं थी ऐसे में उन्हें बचाने में मेरी बेटी का हाथ है, क्योंकि जब उनको हार्ट अटैक आया, वह एकदम सही जगह पर मौजूद थीं |
क्या होता है कार्डिएक अरेस्ट
कार्डिएक अरेस्ट, जिसे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट भी कहा जाता है. इसमें हार्ट अचानक बंद हो जाता है और पूरी बॉडी में ब्लड को पंप करना बंद कर देता है | ऐसी स्थिति में इंसान बेहोश होकर गिर जाता है. सांस लेने की क्रिया असामान्य हो जाती है | इससे निपटने के लिए इंसान को सीपीआर देना चाहिए |