मुंबई | ऋषि भट्ट | अमेरिका की महिला डेटिंग गुरू का काम कर रही है. वो लोगों को उनके पार्टनर ऑनलाइन खोजने में मदद करती है. उन्होंने ऑनलाइन डेटिंग का बजिनेस पति से तलाक लेने के बाद शुरू किया. अपनी सर्विस के लिए वो लाखों रुपये चार्ज करती हैं.
आजकल ऑनलाइन डेटिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया | टिंडर , बंबल जैसे डेटिंग एप्स से लोग सिर्फ राइट और लेफ्ट कर के अपने पार्टनर्स चुनते या रिजेक्ट करने लगे हैं लोगों की इन डेटिंग एप्स को लेकर अलग-अलग राय है मगर अधिकतर लोगों का मानना है कि ऑनलाइन डेटिंग के जरिए गंभीर रिलेशनशिप को खोजना मुश्किल है |
ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर लोग ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल कैजुअल रिलेशनशिप के लिए करना चाहते हैं मगर अमेरिका की एक महिला लोगों के ऑनलाइन डेटिंग के एक्सपीरियंस को बदल रही है और ऑनलाइन ही उन्हें उनका लाइफ पार्टनर खोजने में मदद कर रही है |
52 साल की एमी नोबाइल एक ऑनलाइन डेटिंग एक्सपर्ट है उन्होंने कई लोगों को ऑनलाइन डेटिंग एप्स के जरिए उनका लाइफ पार्टनर ढूंढने में मदद की है इस काम को अंजाम देने के लिए एमी ने अपनी डेटिंग कोच सर्विस ‘लव, एमी’ शुरू की है जिसके जरिए वो लोगों को मिलाती हैं मगर इस सर्विस के लिए एमी अपने कस्टमर्स से मोटी रकम वसूल करती हैं वो अपनी डेटिंग सर्विस के लिए पूरी 10 हजार डॉलर यानी 7 लाख रुपये से भी ज्यादा चार्ज करती हैं |
जब कस्टमर ये अमाउंट दे देता है तब वो अपने डेटिंग एप के एक्सपीरियंस और रिलेशनशिप्स की जानकारी के आधार पर लोगों को पार्टनर ढूंढने में मदद करती हैं और उन्हें सलाह भी देती हैं| न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए एमी ने बताया कि वो अपने एक क्लाइंट के साथ 4 महीने तक जुड़ी रहती हैं और उस बीच वो उनकी मदद करती हैं 4 महीने बाद अगर क्लाइंट को फिर से उनकी सेवाओं की जरूरत होती है तो वो हर महीने 2500 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये का स्ब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं |
यूं तो एमी एक डेटिंग गुरू हैं रिश्ते बनाने का काम करती हैं मगर उनका और उनके पति का रिश्ता 20 साल से ज्यादा नहीं चल पाया दोनों का तलाक हो चुका है और उनके 2 बच्चे भी हैं एमी ने बताया कि उन्हें इस बिजनेस का आइडिया तब आया जब वो पति को तलाक देने के बाद नए पार्टनर की तलाश में थीं |
उन्होंने डेटिंग एप्स पर अपना अकाउंट बनाया मगर उनसे कई बार ‘अबाउट मी’ या ‘बायो’ सेक्शन को भरने में चूक हो गई कई बार उन्होंने किसी शख्स से ठीक तरह से बात नहीं की मगर जब उन्होंने इन सब चीजों में सुधार किया तब जाकर उनकी मुलाकात ब्रेट से हुई जो पिछले 3 साल से उनका बॉयफ्रेंड है |
एमी ने जो गलतियां खुद डेटिंग में कीं अब वो वही गलतियां दूसरों को करने से रोकती हैं अपने क्लाइंट्स की मदद करने के लिए कई बार वो खुद भी उनके साथ अनजान व्यक्ति बनकर डेट पर चली जाती हैं यही नहीं, अपने पैकेज में वो अपने क्लाइंट्स की फ्लर्टिंग स्किल्स को भी सुधारने का काम करती हैं |
यही नहीं, एमी अपने हर पार्टनर को बेहतर तरीके से जानन के लिए उनसे 9 पन्नों का फॉर्म भी भरवाती हैं एमी अपने क्लाइंट्स को पार्टनर खोजने में मदद करने के बाद उन्हें डेटिंग टिप्स भी देती हैं इसके साथ ही उनकी कंपनी प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी उपलब्ध कराती है जो कपल्स की प्रीवेडिंग, पोस्टवेडिंग फोटोज भी खींचते हैं |