मुंबई | ऋषि भट्ट | कनाडा की रहने वाली लुसिंडा एंड्रूज़ के बच्चे के साथ परेशानी ये है कि वो रो नहीं सकता | उनके बेटे ने जब से जन्म लिया है, उन्होंने उसके रोने की आवाज़ ही नहीं सुनी है| ये दुर्लभ बीमारी मेडिकल साइंटिस्ट भी नहीं समझ पा रहे हैं. ऐसे में बच्चे के इलाज को लेकर मां बहुत परेशान है. देखने में बेहद क्यूट बच्चे का कभी न रोना मां को बेचैन कर रहा है |
कनाडा के में रहने वाली लुसिंडा की ये परेशानी विज्ञान भी दूर नहीं कर पा रहा है. वे डॉक्टर्स से गुहार लगा रही हैं कि इस मामले में वे और शोध करें, ताकि बच्चे की बीमारी दूर हो सके | 32 साल की लुसिंडा ने बेटे लियो को 5 मार्च को जन्म दिया था |
लुसिंडा की प्रेगनेंसी बिल्कुल सामान्य थी | बच्चे का जन्म होने के बाद डॉक्टरों ने देखा कि उसके हाथ और पांव नहीं हिल रहे थे | उसका सिर भी अगल-बगल नहीं घूम पा रहा था. बाद में पता चला कि बच्चे को एक जेनेटिक कंडीशन है, जिसकी वजह से उसका प्रोटीन लेवल प्रभावित हो रहा है|
TBCD gene को प्रभावित करने वाली ये दुर्लभ कंडीशन इतनी कम देखी गई है, कि इसका कोई नाम भी नहीं है| अब लुसिंडा चाहती हैं कि इस पर और रिसर्च हो, ताकि उनके बेटे लियो की ज़िंदगी में थोड़ा बदलाव आ सके. लियो न तो रो सकता है और उसे सांस लेने में भी परेशानी होती है, तो बता भी नहीं सकता |
जन्म के बाद से ही लियो को काफी दिनों तक NICU में रखा गया था | बाद से में उसे स्पेशल केयर के लिए भेजा गया | हालांकि बाद में ये बात सामने आई कि लियो इस दुर्लभ कडीशन का शिकार है| मां के गर्भ से ही उसकी TBCD gene उसका जीना हराम कर रही है |
जिन लोगों ने भी जन्म के बाद लियो को देखा, उन्हें ये बात अजीब लगती थी, कि वो रो नहीं सकता | उसे सांस लेने में तकलीफ होती थी, लेकिन कभी रोकर वो इसे जता नहीं सकता था |
अपने बच्चे की एक्टिविटीज़ को देखकर ही लुसिंडा खुश रहती हैं| उनका कहना है कि लियो को टॉय स्टोरीज़ अच्छी लगती हैं | वो उनके आईपैड पर इन्हें काफी देर तक देखना पसंद करता है | बाहर जाकर पेड़ों को निहारना उसे पसंद है अब लुसिंडा खुद भी इस दुर्लभ बीमारी के बारे में रिसर्च कर रही हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर रही हैं |