September 19, 2021

Join With Us


महिला ने ऑनलाइन बच्ची को दिया जन्म : बच्ची को कहाँ "ebaby"




मुंबई | ऋषि भट्ट | सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब खबरें वायरल होती रहती हैं जिसे जानकर लोग दंग रह जाते हैं इन दिनों ऐसी ही एक अजीबोगरीब खबर चर्चा में बनी हुई है से खबर एक महिला से जुड़ी है जिसने अपनी ‘ऑनलाइन बच्ची’ को जन्म दिया है जी हां आपने सही पढ़ा कि महिला ने ‘ऑनलाइन बच्ची’ को जन्म दिया है और जैसे आप ये जानकर दंग हो रहे हैं वैसे ही बहुत से लोग इस खबर के बारे में जानकर हैरान हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला है क्या |

इंग्लैंड के ननथॉर्प की रहने वाली 33 साल की स्टेफनी टेलर ने अपनी ‘ऑनलाइन बेबी’ को जन्म दिया है वो अपनी बच्ची को ‘ई-बेबी’ कह रही हैं पहले से एक बेटे की मां स्टेफनी किसी भी हाल में दूसरा बच्चा चाहती थीं मगर वो अपने पार्टनर से अलग हो चुकी थीं और नए रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं |

ना ही उनके पास इतने पैसे थे कि वो किसी अस्पताल से आईवीएफ जैसा प्रोसेस करवाएं क्योंकि अस्पताल में दिखाने पर उन्हें 2 लाख रुपये के करीब खर्च करना पड़ रहा था इसलिए स्टेफनी ने दूसरा तरीका ढूंढ निकाला उन्होंने एक बेबी ऐप जरिए स्पर्म ऑर्डर किया. ई-कॉमर्स साइट ‘ई-बे’ से एक इनसेमिनेशन किट ऑर्डर किया और यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा कि उस किट का इस्तेमाल कैसे करते हैं |

महिला ने बताया कि उन्होंने बेटी ईडन को पहली ही कोशिश में कंसीव कर लिया था ऐप से स्पर्म बुक करने के बाद स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया था और उन्हें स्पर्म दे गया था 33 की स्टेफनी अब अपनी बच्ची को चमत्कार बताती हैं और कहती हैं कि ये असल मायनों में ‘ऑनलाइल बेबी’ है. महिला ने कहा कि अगर उसके पास इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का एक्सेस नहीं होता तो वो इस तरह से मां कभी नहीं बन पातीं. उन्हें अस्पताल जाना ही पड़ता |

स्टेफनी का पहले से एक बेटा है फ्रैंकी जो 5 साल का है फ्रैंकी के होने के कुछ वक्त बाद स्टेफनी और उनके पार्टनर में मतभेद हो गया था जिसके कारण दोनों अलग हो गए अपने दूसरे बच्चे के लिए स्टेफनी ना तो उस शख्स के साथ और ना ही किसी दूसरे के साथ संबंध बनाना चाहती थीं इस वजह से उन्होंने खुद से ही प्रेग्नेंसी का ये विकल्प चुना |

स्टेफनी को उनके एक दोस्त ने ऐप के बारे में बताया जिसमें महिलाएं अपने मन मुताबिक स्पर्म डोनर का चयन कर सकती हैं. स्टेफनी पारिवारिक शख्स का स्पर्म चाहती थीं जिसे किसी भी तरह की कोई बीमारी ना हो |

उन्हें एक ही दिन में डोनर मिल गया और फिर उन्होंने यूट्यूब देखकर किट का इस्तेमाल कर लिया स्टेफनी की बेटी पिछले साल अक्टूबर में पैदा हुई थी महिला ने कहा कि वो आगे चलकर अपनी बेटी को उसके बाइलॉजिकल पिता से मिलवाने में भी कोई परहेज नहीं करेगी |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE