September 18, 2021

Join With Us


मरने के बाद शरीर से ये हिस्सा तोड़कर बांट लेता है परिवार : करता है जीवन भर रखवाली ,जानिए इस अजीब प्रथा के बारे मे




मुंबई| ऋषि भट्ट | इन दिनों सोशल मीडिया साइट रैडिट पर एक अजीबोगरीब स्टोरी वायरल हो रही है | इसमें अंतिम संस्कार करने से पहले मृतक के दांत तोड़कर रख लेते हैं और फिर ताउम्र परिवार हिफाजत से अपने पर रखता है | ‘DeathTeethStory’ नाम से महिला ने एक घटना दुनिया से साझा की और उनकी राय भी मांगी है | महिला ने बताया कि वह यूके के वेल्स में रहती है और उसके ससुराल में मृतक के दांत तोड़कर रखने का अजीब रिवाज है |

जो ज्यादा प्यारा, उसे उतने दांत

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि इन टूटे हुए दांतों को मृतक के करीबी रिश्तेदाराें में बांट दिया जाता है | जो मृतक का सबसे प्रिय होता है उसे उसके हिसाब से दांत दिएजाते हैं | इसके साथ मृतक व्यक्ति ने अपनी तमाम उम्र में जितने दांत इकट्‌ठा किए हाेते हैं, उन्हें उसकी बॉडी के साथ दफना दिया जाता है |

दांत लेने से मना किया तो पति नाराज हो गया

महिला ने बताया कि जब उसके पति की दादी की मौत हो गई, तब सास ने उसे दादी का दांत हाथ में पकड़ा दिया | जब महिला ने दांत रखने से इनकार किया तो उसका पति काफी नाराज हुआ | महिला ने तर्क दिया कि वह न तो किसी का दांत अपने पास रखेगी और न चाहेगी कि मरने के बाद उसके दांत तोड़ें जाएं || महिला ने बताया कि उसके पति का परिवार बहुत प्यारा है, लेकिन यह रस्म उसे कतई पसंद नहीं आई | महिला को लगता है कि शायद उसका पति उसे तलाक देने के बारे में साेच रहा है |

लोगों ने स्टोरी पर कमेंट

लोगों ने महिला की पोस्ट पर कई कमेंट्स किए. एक ने कहा, “ये बेहद अजीब परंपरा है, तुम्हारा पति ये जानकर तलाक देने के बारे में सोच रहा है कि तुम खुद की लाश के दांत निकलवाने को राजी नहीं होगी | दूसरे ने लिखा कि ये पागलपन की इंतेहा है | एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये अजीब तो है, लेकिन इससे किसी को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है. तुम्हें जरूर इसके पीछे की कोई कहानी को जानना चाहिए |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE