मुंबई | ऋषि भट्ट | हर देश का अपना कानून होता है और हर कानून के पीछे कोई ना कोई वजह होती है। लेकिन कई देशों में कुछ ऐसे कानून है जिनके पीछे कुछ भी लॉजिक नहीं है। कहीं पर इंटरनेट चलाना मना है तो कहीं पर मूंछों वाले मर्दों के साथ किस करना गैरकानूनी है। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन हम आपको कुछ अजब-गजब कानून के बारे में बता रहे हैं।
जहां एक ओर विश्व में इंटरनेट सबसे जरुरी चीजों में से एक है। वहीं बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। इतना ही नहीं अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।
मैसाच्यूट्स ऐसी जगह से जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। लेकिन उससे अलग खास बात ये है कि वहां रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते है इसके लिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।
सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
वनेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है।
मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वॉशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।
वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।
ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।
ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।
न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।
पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।
केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।
फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।
मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।