मुंबई | ऋषि भट्ट | इंसान का शरीर भी प्रकृति ने इस तरह बनाया है कि शरीर में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता ह शैरना स्मिथ नाम की महिला भी ऐसे ही एक चमत्कार का उदाहरण हैं. उन्होंने 10 महीने के अंदर 3 बच्चों को जन्म दिया है. ये बच्चे भी ट्रिपलेट्स नहीं हैं, बल्कि दो अलग-अलग प्रेगनेंसीज़ से जन्मे हैं |
23 साल की शेरेना स्मिथ ने अपने बेटे लेटन को 6 जनवरी को जन्म दिया था इसके बाद उनकी जुड़वां बेटियां अलीशा और एलिज़ा को उन्होंने 30 अक्टूबर को जन्म दिया. उनकी दूसरी प्रेगनेंसी, बेटे के जन्म के 3 महीने बाद पता चली शेरेना बताती हैं कि ये उनके लिए खुशी की बात थी कि घर में 3 बच्चे एक साथ आए |
डा सन की रिपोर्ट के मुताबिक शेरेना स्मिथ साल 2020 के जनवरी महीने की शुरुआत में ही एक बेटे की मां बनी थीं जब उनका बेटा 3 महीने का था, तभी उन्हें पता चला कि वे दोबारा प्रेगनेंट हो चुकी है नई-नई मां बनी शेरेन के लिए ये चौंकाने वाली खबर थी क्लिनिक जाकर उन्हें जब सोनोग्राफी में पता चला कि वे एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं तो शेरेन लगभग सदमे में आ गईं |
इसके अलावा डॉक्टर्स के लिए भी ये मामला बेहद अलग था. उन्होंने इससे पहले बच्चे की पैदाइश के तुरंत बाद मां को प्रेगनेंट होते नहीं देखा था. बेटे के जन्म के करीब 3 महीने बाद मार्च में जुड़वां बेटियों का फीटस 3 महीने का हो चुका था उसी वक्त उन्हें इसका पता चला और इसके 7 महीने बाद अक्टूबर में उन्होंने बेटियों को जन्म दिया
शेरेना स्मिथ अपना अनुभव बताती हैं कि डॉक्टरों की बात सुनकर वो हैरान रह गईं उस वक्त उनके लिए ये बात ज्यादा परेशान करने वाली इसलिए भी थी, क्योंकि बच्चों के पिता से उनका ब्रेकअप हो चुका था शेरेना के तीनों बच्चे अब एक साल के हो चुके हैं |
एक बेटे और दो जुड़वां बेटियों की मां बनकर शेरेना खुश हैं | वो बात अलग है कि बच्चों के पिता उनके इस परिवार का हिस्सा नहीं हैं ज्यादातर लोग समझते हैं कि उन्होंने एक साथ ही तीनों बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन सच्चाई जानकर वो दंग रह जाते हैं |