September 14, 2021

Join With Us


जन्मदिन के दिन दिया गर्लफ्रेंड ने तोहफा : सड़क पर मारे थप्पड़ और दर्ज करवाई एफआईआर




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश के इंदौर के जंजीर वाले चौराहे पर फिल्मी सीन बन गया। एक लड़की एक लड़के के साथ जा रही थी कि तभी दूसरा लड़का आया और उसने लड़की के गाल पर जोर का तमाचा जड़ दिया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लड़के ने लड़की को कई बार थप्पड़ मारा। फिर लड़की ने भी जवाबी थप्पड़बाजी शुरू कर दी। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला। उसके बाद पुलिस आ गई। लोगों ने बताया कि लड़के का बर्थडे था और उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे लड़के के साथ घूम रही थी।

मामला सोमवार शाम तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे का है। थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की शिकायत के बाद आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के पुराने दोस्त थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लोगों ने बताया है कि दोनों ने एक दूसरे को चांटे मारे, लेकिन शिकायत केवल लड़की ने दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जंजीर वाले चौराहे के पास निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय शाम करीब पांच बजे उसका पुराना दोस्त पीयूष चौकसे मिल गया। ऑफिस के पास आते ही उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। कहने लगा कि आज मेरा बर्थडे है। तुम बाहर क्यों गई? इसके बाद उसने मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। फिर मैंने भी पीयूष को थप्पड़ मारे। युवती ने कहा कि पीयूष ने जाते-जाते मुझे और मेरे दोस्त को जान से मारने की धमकी भी दी।

हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला
चश्मदीदों की मानें तो युवक-युवती पुराने दोस्त लग रहे थे। युवक, युवती पर अपना अधिकार जता रहा था। युवक को इस बात से ऐतराज था कि आज जबकि उसका बर्थडे है, वह अन्य दोस्तों के साथ घूमने क्यों गई है। इस कारण से पीयूष आग-बबूला हो गया था।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE