September 11, 2021

Join With Us


13 हॉरर फिल्मे देखने वाले शक्श को मिलेंगे 95 हज़ार रुपये : जानिए कैसे करे अप्लाई




मुंबई | ऋषि भट्ट | दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें फिल्में देखने का बड़ा शौक मगर सिनेमा प्रेमियों में भी अलग-अलग कैटेगरी के लोग होते हैं कई वो जो हर तरह के फिल्में देख लेते हैं मगर जब डरावनी फिल्मों की बारी आती है तो वो कांपने लगते हैं |

दूसरी ओर वो लोग होते हैं जिन्हें सिनेमा का बाकी हर जॉनर उबाऊ लगता है, उन्हें सिर्फ डरावनी फिल्में ही अच्छी लगती हैं | ऐसे लोगों के लिए अब रुपये कमाने का बड़ा मौका है, वो भी सिर्फ फिल्में देखकर.

फिल्में देखने के लिए क्यों पैसे दे रही कंपनी
जी हां, आपने सही पढ़ा, सिर्फ फिल्में देखकर अब आप पैसे कमा सकते हैं. एक कंपनी ऐसे इंसान को ढूंढ रही है जो उनके द्वारा दी हुई 13 डरवानी फिल्मों की लिस्ट में शामिल फिल्मों को देखे. इस दौरान कंपनी एक फिट बैंड के जरिए फिल्म देखने वाले दर्शक की हार्ट बीट नापेगी और देखेगी कि लो बजट वाली फिल्में भी शख्स को उतना ही डरा पाती हैं या नहीं जितना बड़े बजट की फिल्में डराती हैं |

फाइनैंस बज नाम की कंपनी ऐसे किसी शख्स को ढूंढ रही है जो उनके लिए 13 डरावनी फिल्में देखकर बता सके कि किस फिल्म से उसे कितना डर लगा |उस शख्स को मूवी को रेट भी करना होगा और उसकी हार्ट बीट भी मॉनिटर की जाएगी |

इस तरह कंपनी ये पता लगाएगी कि जितना रुपये हॉरर फिल्मों को बनाने में लगाया जा रहा है, उतना पैसा असल में लगाना ठीक है भी या नहीं |

कौन सी फिल्में हैं लिस्ट में शामिल?

कंपनी ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में हाई बजट और लो बजट फिल्में शामिल हैं

सॉ
एमिटीविले हॉरर
अ क्वाइट प्लेस
अ क्वाइट प्लेस पार्ट 2
कैंडीमैन
इंसाइटियस
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट
सिनिस्टर
गेट आउट
द पर्ज
हैलोइन
पैरानॉर्मल एक्टिविटी
एनाबेल




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE