भोपाल| न्यूज़ डेस्क| प्यार में इंसान अक्सर कुछ ऐसी हरक़तें कर जाता हैं जिसका खामियाजा उसे बाद में भुगतना पड़ता हैं ऐसा ही कुछ भोपाल में एक प्रेमी जोड़े क साथ होरा हैं | दरअसल भोपाल की रोड पर एक लड़के और लड़की का चलती बाइक पर रोमांस सीन सामने आया हैं एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं | इस 13 सेकंड की वीडियो मे चलती बाइक की टंकी पर बैठकर लड़की अपने प्रेमी के गले से चिपकी हुई नजर आ रही हैं |
बता दे की सड़क से गुजर रहे कार सवार ने वीडियो बनाया हैं जैसे ही लड़के ने देखा की कार सवार उसकी वीडियो बना रहा हैं तो युवक बाइक की रफ़्तार तेज करके वह से निकल गया ये वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है|
इस वीडियो क वायरल होने क बाद पुलिस भी हरकत मे आ गयी पुलिस ने वीडियो क आधार पर वी आई पी रोड पर लगे कैमरा को चेक करना शुरू कर दिया हैं ताकि गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा सके |
बताते चले की एसपी नार्थ विजय खत्री ने इस मामले को लेकर बताया की उनके संज्ञान में खतरनाक तरीके से एक लड़के और एक लड़की का गाढ़ी चलने का मामला सामने आया हैं|
जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं उसके आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं एसपी ने बताया की हलाकि अभी तक इस मामले मैं किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की हैं लकिन जिस तरह से लड़का बाइक चला रहा हैं वो खुद उसके और दूसरे क लिए खतरनाक हैं उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करवाई की जयेगी |
आपको बता दे की इससे पहले भी बाइक से स्टंट करने वाले बाईकर्स पर कई बार कार्यवाई की जा चुकी है |