मुंबई | ऋषि भट्ट | कहते हैं ना कि जिसका कोई नहीं होता, उसका भगवान होता है. भगवान किस रूप में आकर आपकी मदद कर दे, आप समझ भी नहीं पाएंगे. अफ्रीकन कंट्री रवांडा की रहने वाली बजेनेजा लिबर्टा ने जब अपने नवजात बेटे को देखा था तो डर गई थी. अजीबोगरीब बीमारी की वजह से उसके बेटे की शक्ल बिगड़ गई थी. वो एलियन जैसा दिखने लगा था |
अपने बेटे की ऐसी हालत देख पिता ने उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए. यहां तक कि उसने बजेनेजा लिबर्टा को कह दिया कि अगर उसे अपने पति का साथ चाहिए तो बच्चे क छोड़ना पड़ेगा. लेकिन बजेनेज़ा ने अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा.
पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद बजेनेज़ा अपने बेटे के इलाज के लिए इधर-उधर भटक रही थी. जब उसकी हालत सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब अचानक कई लोग उसकी मदद के लिए सामने आए. अब ऑनलाइन कम्युनिटी ले जरिये लोगों ने बजेनेज़ा के बच्चे के इलाज के लिए करोड़ों रुपए जमा कर लिए हैं. इस बच्चे को उसके पिता ने ही शैतान का रूप घोषित कर दिया था. लेकिन अब लोगों की मदद से उसके इलाज के लिए पैसे जमा किये जा रहे हैं |
रवांडा की बजेनेजा को उसके पति ने छोड़ दिया था. महिला अकेले ही अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे जमा कर रही है. डॉक्टर्स भी बता नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसके बेटे का ऐसा हाल कैसे हो गया है? महिला ने ऑनलाइन अपनी दुःख भरी स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए सामने आए. अपनी कहानी सुनाते हुए महिला ने बताया कि उसे पति द्वारा अल्टीमेटम दिया गया था कि अगर उसने अपने बेटे को नहीं मारा तो वो उससे सारे रिश्ते तोड़ देगा |
महिला ने बताया कि उसके पति को ऐसा लगता है कि उनका बेटा शैतान का रूप है. लेकिन उसने अपने बेटे का साथ दिया. अब कई लोग उसके इलाज के लिए सामने आए हैं |
बजेनेजा को उसके ससुराल वालों और पति ने अकेला छोड़ दिया था. इस वजह से महिला को अपना और अपने बेटे का पेट पालने में दिक्कत आ रही थी. बजेनेजा ने जैसे ही अपने बेटे को जन्म दिया, उसके कुछ ही दिन बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया. दरअसल, उसके बच्चे का चेहरा अजीबोगरीब है. इस वजह से सभी बच्चे को एलियन कहते हैं |
बजेनेजा ने बताया कि उसने पहले भी कई बच्चों को जन्म दिया लेकिन उसके किसी बच्चे का ऐसा हाल नहीं हुआ. डॉक्टर्स भी नहीं बता पा रहे हैं कि उसके बेटे का ऐसा हाल कैसे हो गया है? हालांकि, अब उसने लोगों को अपनी मदद के लिए थैंक्स कहा है. उसे पूरी उम्मीद है कि जल्द उसका बेटा ठीक हो जाएगा |