September 07, 2021

Join With Us


एक ही लड़के से शादी करने पहुंची दो लड़किया : फिर टॉस से चुनी दुल्हन ?




बैंगलोर | न्यूज़ डेस्क | शादी से पहले घर वालों की मर्जी और लड़के-लड़की की सहमति जरूरी है लेकिन कर्नाटक में टॉस के जरिए एक शादी तय की गई. घटना कर्नाटक के अलूर तालुक के एक गांव की है, जहां एक युवक को दो लड़कियों से अफेयर के चलते शादी से पहले कठिनाई का सामना करना पड़ा|

शादी से ठीक पहले दोनों लड़कियां पहुंच गईं और अपनी-अपनी मांग पर अड़ गईं. आखिरकार गांव वालों ने इस समस्या का हल निकालने के लिए टॉस का सहारा लिया |

दोनों ही युवतियां इस बात को ले कर अड़ गईं कि युवक की शादी होगी तो सिर्फ उससे ही. गांव वालों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं. यहां तक कि एक युवती ने तो आत्महत्या का प्रयास भी किया |

आखिरकार गांव वाले एक बार फिर जुटे और आखिर में वो इस निर्णय पर पहुंचे कि दूल्हा किस युवती का होगा ये फैसला अब टॉस से होगा |

टॉस से पहले ये भी शर्त रखी गई कि पहले एक बॉन्ड पेपर पर तीनों लोगों को साइन करने होंगे और जो भी फैसला होगा उसे मानना पड़ेगा. सारी प्रक्रिया के बाद जब बारी टॉस की आई तो अब तक खामोश युवक ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी. जिस युवती ने आत्महत्या की कोशिश की थी उसे युवक ने गले लगा लिया |

इस हरकत को देख दूसरी युवती से नहीं रहा गया और उसने युवक को वहीं एक जोरदार थप्पड़ मार दिया. इसके साथ ही फैसला हो गया कि युवक किस लड़की के साथ शादी करेगा और टॉस करने की नौबत भी नहीं आई |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE