September 03, 2021

Join With Us


दादा दादी की मौत के बाद हुआ पोते का जन्म : आशीर्वाद देने पहुंचा बुजुर्गों का भूत




मुंबई | ऋषि भट्ट | सोशल मीडिया पर एक मां ने अपने नवजात बेटे का खौफनाक वीडियो शेयर किया है | इस वीडियो के साथ महिला ने दावा किया कि उसके बेटे को आशीर्वाद देने उसके दादा-दादी का भूत आया था | ये भूत कैमरे में कैद हो गया |

भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से बहस चलती आ रही है | जहां कुछ लोग सुपरनेचुरल पावर पर यकीन करते हैं, वहीं कुछ इसे सिर्फ वहम मानते हैं | ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें भूत कैद होने का दावा किया जाता है | ऐसा ही एक वीडियो हाल में एक मां ने यूके से पोस्ट किया | इस महिला का दावा है कि उसके बेटे से मिलने उसके दादा-दादी का भूत आया था | उसने वीडियो में भूत को भी कैद किया |

चेरिल सकॉट नाम की इस महिला ने अपने बेटे के बेबी मॉनिटर में कैद हुआ एक वीडियो शेयर किया है | इस वीडियो में चेरिल का बेटा आराम से सोता नजर आ रहा है | लेकिन थोड़ी देर के बाद कैमरे में दो हाथ हिलते नजर आए | इसके तुरंत बाद अपने आप कैमरे का मुंह दूसरी तरफ घूम गया | चेरिल का कहना है कि ये हाथ उसके दादा-दादी का है जो वहां अपने परपोते से मिलने आए थे |

चेरिल अपने पति रोबर्ट थोररट के साथ कुछ समय पहले ही दूसरे घर में शिफ्ट हुई थी | उनके आने से पहले ये घर चेरिल के दादा-दादी का था | चेरिल ने हाल ही में अपने तीसरे बेटे को जन्म दिया था और परिवार सहित इस घर में रहने आई थी | कुछ समय घर के बुजुर्गों की मौत हो गई थी | बुजुर्गों की मौत के बाद चेरिल फैमिली के साथ यहां रहने लगी | कैमरे में हिलते हाथ देख चेरिल ने कहा कि उसके दादा-दादी उसके बेटे को आशीर्वाद देने आए थे |

चेरिल अपने पति और 18 साल की बेटी अलीशा और 13 साल के बेटे इमोगन के साथ 2019 में यहां शिफ्ट हुई थी | इसके बाद इसी घर में उसने तीसरे बेटे को जन्म दिया | चेरिल के दादा-दादी की मौत एक साल पहले हो गई थी | वो अपने परपोते का मुंह नहीं देख पाए थे | चेरिल मुताबिक़, शायद इसी वजह से मौत के बाद वो वहां उससे मिलने और उसे आशीर्वाद देने आए थे |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE