मुंबई | ऋषि भट्ट | ट्विटर पर एक शख्स ने अपना एक कन्फेशन शेयर किया है जिसमें उसने बताया कि उसने पत्नी के साथ सेक्स लाइफ को सुधारने के लिए एक एक्सपेरिमेंट किया मगर वो नाकाम साबित हुआ | अब पति को इस एक्सपेरिमेंट के साइड इफेक्ट झेलने पड़ रहे हैं |
कई दंपत्ति ऐसे होते हैं जो अपने रिश्ते में रोमांच को शुरुआत की ही तरह बनाए रखना चाहते हैं | वो चाहते हैं कि उनके बीच में प्यार और रोमांस वक्त के साथ बढ़ता जाए | इस रोमांस को बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के पैंतरे आजमाते हैं |
एक शख्स ने भी अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पत्नी के साथ एक एक्सपेरिमेंट किया लेकिन उसका एक्सपेरिमेंट उल्टा पड़ गया | जिसका खामियाजा उसे पिछले 3 साल से भुगतना पड़ रहा है |
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक अकाउंट है ‘फीसहोल’ जिसपर लोग बिना अपना नाम बताए अपने जीवन से जुड़े राज पब्लिक के सामने बताते हैं | ये एक कन्फेशन पेज है | हाल ही में इस अकाउंट पर एक शख्स का कन्फेशन शेयर किया गया है जिसका नाम नहीं मेंशन है लेकिन उसके कन्फेशन को पढ़कर अन्य मर्द भी अपने जीवन से जुड़े अनुभव शेयर कर रहे हैं |
दरअसल, शख्स ने अपने कन्फेशन में लिखा कि जब भी वो और उसकी अदर हाफ यानी उसकी वाइफ सेक्स करते थे तो वही हमेशा रोमांस की शुरुआत करता था और उसके बाद दोनों सेक्स करते थे |
उसने सोचा कि वो अब रोमांस की शुरुआत नहीं करेगा और अपनी पत्नी को शुरुआत करने का मौका देगा | उसने इसे एक एक्सपेरिमेंट की तरह किया जिससे उसे पता चल सके कि उसकी पत्नी भी उतना ही रोमांस चाहती है जितना वो अपने रिश्ते में चाहता है | मगर शख्स के साथ सब कुछ उल्टा हो गया और अब वो पिछले 3 साल से इस एक्सपेरिमेंट का बुरा परिणाम झेल रहा है |
शख्स ने ये एक्सपेरिमेंट इसलिए किया जिससे उसकी पत्नी रोमांस की शुरुआत करे मगर नतीजा इसके विपरीत निकला | हुआ यूं कि पत्नी ने खुद से कभी शुरुआत की ही नहीं | शख्स उसे मौका देता रहा, उससे सेक्स करने के बारे में कोई बात नहीं छेड़ी मगर पत्नी को फर्क नहीं पड़ा |
ऐसा करने में तीन साल बीत गए और पति-पत्नी ने बीते 3 साल से सेक्स नहीं किया है | शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि वो पत्नी के साथ रोमांस को बहुत मिस करता है मगर अब वो उसके साथ जबरदस्ती, बिना उसकी मर्जी के कुछ भी नहीं करना चाहता | शख्स ने कहा कि वो अपनी पत्नी पर सिर्फ अपनी खुशी के लिए कुछ भी करने को जोर नहीं डालना चाहता इसलिए वो खुद भी इस बारे में पत्नी से कुछ नहीं कहता है |
इस शख्स की बात सुनकर दूसरे पुरुष भी अपना हाल बताने लगे | एक व्यक्ति ने कहा कि उसे और उसकी पत्नी को सेक्स किए 15 साल हो गए जबकि दूसरे ने कहा कि वो अभी 50 साल का भी नहीं हुआ है और उसकी सेक्स लाइफ खत्म हो गई है | इसके अलावा कुछ लोगों ने शख्स को सलाह दी कि वो अपनी पत्नी से बात करे और उसकी फीलिंग्स जाने साथ ही अपनी फीलिंग्स भी उसे समझाए |
जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि वो अपनी पत्नी को तलाक दे दे क्योंकि इस बात से साबित होता है कि वो उसमें रुचि नहीं रखती है | एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि शायद उसकी पत्नी को किसी तरह की गलतफैहमी हो गई है और वो ये सोचने लगी है कि उसका पति नपुंसक बन चुका है | इस वजह से वो अपने पति के साथ सेक्स कर के उसे शर्मिंदा नहीं करना चाहती होगी |