August 31, 2021

Join With Us


बेस्ट फ्रेंड चुपके से मंगेतर संग गुजारती थी रातें : महिला ने जिस तरीके से लिया बदला, सबने की प्रसंशा




मुंबई | ऋषि भट्ट | दोस्ती दुनिया का वो रिश्ता माना गया है, जो कई बार खून के रिश्तों पर भी भारी पड़ जाता है | दिल की सारी बातें दोस्त के की जा सकती हैं | हालांकि एक लड़की को दोस्ती के रिश्ते ने ही इतना बड़ा धोखा दिया, कि उसका दिल टूट गया | इस घटना के बाद लड़की के ऐसा दिलचस्प बदला लिया, जिसे जानकर कोई भी इम्प्रेस हो जाए |

ऑनलाइन साइट मिरर के मुताबिक इस लड़की की कहानी अमेरिका की ज्वैलरी मेकर लिव पोर्टिलो ने शेयर की है | उन्होंने अपने TikTok अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर की है. इस क्लिप में उन्होंने बताया है कि धोखा मिलने के बाद लड़की ने कैसा क्रिएटिव नेकलेस अपनी दोस्त को गिफ्ट करने के लिए बनवाया.

बर्थडे पर दिया शॉकिंग गिफ्ट
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी और जल्दी ही उसकी शादी होने वाली थी | इसी बीच उसकी बेस्ट फ्रेंड ने उसे धोखा दिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता कायम कर लिया | उसे शादी से कुछ वक्त पहले ही मंगेतर और सहेली के बीच के अफेयर की खबर लगी |

ऐसे में लड़की ने अपनी दोस्त के बर्थडे पर उसे ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर वो शॉक्ड हो गई | एक गोल्ड नेकलेस पर लड़की ने जो लिखवाया था, वो सहेली को शर्मिंदा कर देने वाला था | हालांकि वो सबके सामने पार्टी में कुछ कह नहीं पाई, लेकिन उसे माजरा तो समझ में आ ही गया |

सबके सामने हुई बेइज्ज़ती
लड़की ने सोने के नेकलेस पर लिखवाया था- ‘मेरी जूठन रख लो’ और 11 जुलाई को अपनी सहेली के जन्मदिनपर उसने सबके सामने ये नेकलेस उसे गिफ्ट किया | ये नेकलेस लड़की ने लिव पोर्टिलो नाम की ज्वैलरी मेकर से बनवाया था | उन्होंने ही इस Revenge Necklace की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है |

मज़े की बात ये है कि लड़की ने इस नेकलेस को बनवाने का खर्च भी दोस्त के ही कार्ड से किया | इस क्लिप को अब तक 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है और करीब 2 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है | यूज़र्स का कहना है कि वो इस नेकलेस को मिलने के बाद लड़की की सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE