करेला | न्यूज़ डेस्क | केरल एयरपोर्ट पर उतरे एक यात्री पर कस्टम विभाग को शक हुआ। उसके सामान और उसकी तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। आखिर उसकी जींस उतरवाकर देखा गया तो दो पर्तों के बीच सोने का पेंट था।
कन्नूर
सोने की तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर पकड़े जाने वाले मामले हैरान करने वाले हैं। कोई सोच भी नहीं करता कि इस तरह से सोने की तस्करी हो सकती है। ताजा मामला कन्नूर एयरपोर्ट का है, जहां पर जींस में पेंट करवाकर सोने की तस्करी हो रही थी।
कन्नूर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार सुबह 14.69 लाख रुपये (14,69,230 रुपये) मूल्य का 302 ग्राम सोना जब्त किया। यह सोना एक जींस में पेंट की लेयर करके लाया जा रहा था।
जींस पर बीच में लगा था पतला पेस्ट
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदेह होने पर युवक के कपड़े उतरवाए गए। उसने डबल लेयर वाली पैंट पहन रखी थी। इसमें बीच में उसने बहुत पतले पेस्ट के रूप में सोना छुपाया था।
तस्कर की जींस की तस्वीर में दिख रहा है कि जींस की दो परतों को अलग गिया गया है। दोनों पर्तों के बीच में कपड़े पर पीले रंग का पेंट जैसा लगा है। देखने में लग रहा है कि जींस पर पीला पेंट है लेकिन यह पेंट नहीं सोना है।
विदेशों से सोना लाने के लिए स्मगलर नित नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। चेन्नै इंटरनैशनल एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने दुबई से लैंड किए दो संदिग्ध यात्रियों का जब मुंडन कराया तो सिर से सोने की बारिश हो गई। दोनों यात्रियों ने विग पहन रखी थी। जिसके नीचे गोल्ड पेस्ट के रूप में सोना छिपा रखा था।
इस तरह से फिर कस्टम ने 7 और यात्रियों को पकड़ा, जिनमें तीन के सिर में सोना और चार के पास करेंसी निकली। मामले में 14 यात्री पकड़े गए हैं लेकिन इनमें गिरफ्तारी लायक मामले 6 पर ही बन पाए। इनमें से पांच के सिर में सोना और चार के सिर में विदेशी करेंसी मिली है। चेन्नै एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर राजन चौधरी की टीम ने इन 6 गोल्ड स्मगलरों को गिरफ्तार किया है।
यह भी तस्करी का नया तरीका है। ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जब तस्कर सोने का पेस्ट बनाकर लाते हैं। यह देखने में बिल्कुल मानव मल या पॉटी जैसा लगता है। ऐसा इसलिए क्या जाता है क्योंकि पेस्ट मेटल डिटेक्टर में डिटेक्ट नहीं होता।