मुंबई | ऋषि भट्ट | दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं | कुछ चीजें तो बेहद चौंकाने वाली होती हैं | पहली नजर में इन चीजों को देख लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं | ऐसी ही एक कन्फ्यूजिंग स्थिति चीन से सामने आई है | यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की दीवार पर जो देखा, उसके बाद अच्छे-खासे इंसान को भी हार्ट अटैक आ जाता | कमरे की छत से अचानक बालों से भरा एक सिर झांकता नजर आया | पहले तो कपल वहां से चीखते हुए बाहर भाग गया | लेकिन इसके बाद जब हिम्मत कर वो अंदर गए तो उन्हें पूरा मामला समझ आया |
चीन के इस परिवार के लिए पूरा मामला किसी डरावनी मूवी जैसा था | मामला गुइझोऊ प्रान्त से 27 अगस्त को सामने आया है | यहां एक परिवार ने अचानक अपने घर के ड्राइंग रूम में बालों से भरा सिर देखा | दरअसल, दीवार पर 8 इंच चौड़ा एक छेद था | इसे वेंटिलेशन के लिए छोड़ा गया था | लेकिन घर में रहने वाले इस कपल की बेटी ने मजाक-मजाक में इस छेद के अंदर अपना सिर डाल दिया | उसे पता नहीं था कि उसका सिर अंदर फंस जाएगा |
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है | इस वीडियो को घर में रेस्क्यू के लिए आए फायरफाइटर्स ने रिकॉर्ड किया | इसमें दीवार से लंबे-लंबे बाल वाला एक सिर झांकता दिखा | लड़की का सिर दीवार में बुरी तरह फंसा हुआ था | एक क्रू मेंबर ने छत की दूसरी तरफ से लड़की के सिर को धकेल कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे | इसके बाद दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन उसमे भी असफल हुए | आखिरकार जब सिर में तेल लगाकर उसे बाहर धक्का दिया गया तो सिर निकल गया |
लड़की के रेस्क्यू में 40 मिनट का समय लगा | उसे तुरंत निकाल कर अस्पताल ले जाया गया | अस्पताल में उसकी जाँच की गई, जिसमें लड़की की नाक पर चोट सामने आई | इसके अलावा लड़की को कोई चोट नहीं लगी थी | लोगों ने जब लड़की की फोटोज देखी तो घबरा गए | एक शख्स ने लिखा कि अगर उसकी नजर ऐसी किसी चीज पर पड़ती तो उसे हार्ट अटैक आ जाता | कई लोगों ने इसे डरावनी मूवी का सीन बताया | लड़की का सिर निकल जाने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली |