August 27, 2021

Join With Us


मालिक का घर बचाने हाथी से लड़ा कुत्ता : वफादारी में दे दी जान




करेल | न्यूज़ डेस्क | कुत्ते को वफादारी का पर्याय माना जाता है. घर में कुत्ते पले हों, तो वे परिवार के सदस्य ही बन जाते हैं. अगर मालिक के परिवार पर कोई मुसीबत आ पड़े, तो डॉग अपनी जान लड़ा देते हैं. कुछ ऐसा ही किया एक पालतू कुत्ते टॉमी ने. मालिक के परिवार पर मुसीबत पड़ी, तो वो हाथी से भी भिड़ गया |

ये घटना केरल के इडुक्की जिले की है. यहां रहने वाले सोमन नाम के शख्स ने एक कुत्ता पाल रखा था. टॉमी नाम का ये कुत्ता इतना वफादार था, कि जब उसके मालिक की जान खतरे में पड़ी तो कुत्ता अपने से 10 गुना बड़े जानवर से भी भिड़ने में पीछे नहीं हटा. हाथी ने घर के बाहर लगे कंटीले तारों को तोड़ा और जैसे ही अंदर घुसने लगा, बहादुर टॉमी ने डटकर उसका सामना किया |

केरल के इडुक्की जिले में सोमन अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहते हैं. उन्होंने घर में टॉमी नाम के कुत्ते को भी पाल रखा था. टॉमी अपने मालिक का इतना वफादार था, कि वो कभी भी उन पर कोई आंच नहीं आने देना चाहता था. एक रात हाथी ने सोमन के घर की बाड़ को तोड़कर अंदर एंट्री ले ली |

टॉमी ने उसे दूर से देखा और मालिक तक हाथी के पहुंचने से पहले ही वो हाथी को झपट पड़ा. कुत्ते ने हाथी के पैर में काट लिया. दर्द से छटपटाए हाथी ने तुरंत ही कुत्ते को अपनी सूंढ़ से पकड़ा और अपने तेज़ दांत उसके पेट में घोंप दिए |

हाथी के वार से तड़प उठे टॉमी ने फिर भी हार नहीं मानी. लड़ाई के बीच ही उसने अपने पंजों से हाथी की आंख में खरोंच दिया. आंख में चोट लगने के बाद हाथी ने दर्द के मारे कुत्ते को उसके हाल पर छोड़ दिया. चूंकि टॉमी को काफी ज्यादा गहरे जख्म लग चुके थे, ऐसे में वो ज्यादा देर तक सर्वाइव नहीं कर सका. अगले ही दिन टॉमी की मौत हो गई |

मालिक की जान बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगाने वाले टॉमी की कहानी ने लोगों को एक बार फिर ये बात मानने को मजबूर कर दिया है कि डॉग से वफादार कोई जानवर नहीं होता |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE