August 20, 2021

Join With Us


माइकल जैक्सन के भूत से की है शादी , बनाती हूँ उसका मन पसंद खाना : महिला ने किया दावा , इंटरनेट में सनसनी




मुंबई | ऋषि भट्ट | इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है | यहां कई तरह की घटनाएं देखने-सुनने को मिलती हैं। कई चीजें ऐसी होती हैं जिन पर भरोसा करना भी मुश्किल होता है, ऐसा ही एक दावा अमेरिका की एक महिला ने किया है | महिला का कहना है कि उसने मशहूर डांसर माइकल जैक्सन के भूत से शादी कर ली है। इतना ही नहीं महिला ने कहा है कि माइकल जैक्सन का भूत उसके शरीर में घुस जाता है।

जब भूतों की बात आती है तो लोगों की रूचि अपने आप ही बढ़ जाती है। ऐसे में महिला के इस अजीबों-गरीब दावे ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। अमेरिका में रहने वाली कैथलीन रॉबर्ट्स ने दावा किया है कि जब भी वह वॉशरूम जाती है तो माइकल जैक्सन का भूत उनके शरीर के अंदर घुस आता है और नाच-गाना शुरू कर देता है।

उन्होंने आगे कहा, "माइकल हर समय मुझमें रहता है इसलिए वह मेरे साथ रेस्टरूम में आता है और इन खास बॉन्डिंग मोमेंट्स को टॉयलेटरीज़ कहता है। वह मुझसे बहुत बात करता है।

कैथलीन यहीं पर नहीं रूकती हैं, उनका कहना है कि माइकल जैक्सन का भूत उनसे अपनी पसंद का खाना बनवाता है और बड़ा ही स्वाद लेकर खाता है। शादी के रिश्ते के बारे में बताते हुए कैथलीन कहती हैं कि उन्होंने अभी तक माइकल के भूत को छूआ नहीं है।

रिश्ते के बारे बताते हुए वो कहती हैं कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन वो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

कैथलीन बताती हैं कि माइकल को कूकीज बहुत पसंद है | अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैथलीन अपनी पूरी प्रेम कहानी बयां की है और बताया है कि कैसे वह माइकल जैकसन के भूत के साथ रिश्ते में हैं और उससे बहुत प्यार करती हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE